8 वर्षों में मोदी सरकार ने वैश्विक स्तर पर भारत को दिलाई शक्तिशाली राष्ट्र की पहचान- सांसद अरुण साव

- Advertisement -

बीते 8 साल में भाजपा शासित केन्द्र सरकार ने कई बड़े व कठोर फैसले लिए, पक्के मकानों में रहने का गरीबों का सपना पूरा हुआ, कोरबा प्रवास पर पहुंचे बिलासपुर के सांसद अरूण साव ने केन्द्र की उपलब्धियों को गिनाया, 8 वर्षों के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम यात्रा

कोरबा/स्वराज टुडे: बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 8 साल में भाजपा शासित केन्द्र सरकार ने कई बड़े व कठोर फैसले लिए। चाहे वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का हो, अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का सपना पूरा करना हो, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम महिलाओं की आजादी हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण फंसे छात्रों की सकुशल वतन वापसी हो। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का पक्के मकानों में रहने का सपना भी पूरा हुआ।

गुरुवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे बिलासपुर के सांसद अरूण साव ने तिलक भवन में पत्रकार वार्ता ली। चर्चा के दौरान उन्होंने भाजपा शासित केन्द्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश के विवादित समस्याओं का स्थायी व शांतिपूर्ण समाधान संभव हो पाया है और विकास की ओर देश नई उड़ान भर रहा है। साल 2014 से पहले देश की जनता भ्रष्टाचार व घोटाले से परेशान थी। दूसरी ओर दशकों से गरीबी हटाओ के नारे लग रहे थे। लेकिन गरीबों के हित में कोई ठोस प्रयास नहीं हुए। कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ देश अग्रसर है।

विधानसभा चुनावों के परिणामों से अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर केन्द्र के 8 साल के स्वर्णिम यात्रा को कम शब्दों में कहें तो इसे सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का वर्ष कहा जा सकता है। वैश्विक कोरोना महामारी के संकट से भारत भी अछूता नहीं रहा। लेकिन तमाम चुनौतियों के बावजूद गरीबों का ख्याल रखा गया। देश के लोगों को कोरोना वैक्सीन के मुफ्त डोज दिए गए।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे व विकास महतो मौजूद रहे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -