24 साल की मॉडल की स्टेज पर हुई दर्दनाक मौत, रैंप पर वॉक करते हुए सिर पर गिरा लाइटिंग ट्रस

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
नोएडा/स्वराज टुडे: नोएडा फिल्म सिटी में बने लक्ष्मी स्टूडियो में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे रैंप पर कैटवॉक कर रही मॉडल पर एक लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला लोहे का खंभा) गिर गया।

इस हादसे में ग्रेटर नोएडा की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में रहने वाली मॉडल वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। वंशिका अभी सिर्फ 24 साल की ही थीं। वंशिका के पीछे आ रहा मॉडल भी हुआ घायल रैंप पर वंशिका के बिलकुल पीछे आ रहे आगरा के रहने वाले मॉडल बॉबी राज घायल हो गए। बॉबी 35 साल के हैं और उन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा होने के तुरंत बाद फैशन शो को बंद कर दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने स्टूडियो के मैनेजर, शो के ऑर्गेनाइजर और लाइटिंग ट्रस लगाने वाले कॉन्ट्रैक्टर को हिरासत में लिया है। हादसे के वक्त स्टूडियो में 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को लिया गया हिरासत में 

शक्ति अवस्थी एडिशनल डिप्टी कमीश्नर ऑफ पुलिस नोएडा ने बताया कि 24 साल की वंशिका चोपड़ा की फिल्म सिटी में लगे एक प्राइवेट स्टूडियों के ट्रस टावर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गईं।

उस वक्त फैशन शो चल रहा था। इस घटना के दौरान एक अन्य मॉडल घायल हो गया है। हादसे के लिए जिम्मेदार चारों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।  वंशिका को चोट लगने के तुरंत बाद कैलाश अस्पताल ले जाया गया था।

जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के दौरान स्टूडियो में लगभग 150 लोग मौजूद थे। एक ऑफिसर ने बताया कि ये एक नॉर्मल फैशन शो था जहां मॉडल्स को हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। वहां पर किसी भी तरह के सीसीटीवी मौजूद नहीं थे इसलिए लोगों की बनाई गई वीडियोज को ही इकट्ठा किया जा रहा है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -