1% कमीशन लेना पंजाब केबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पड़ा महँगा,मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बर्खास्त, 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए

- Advertisement -

पंजाब
चडीगढ़/स्वराज टुडे: भ्रष्टाचार के मामले पंजाब की तस्वीर बदलने लगी है। जी हां भारत के इतिहास में। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी केबिनेट मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर जेल भेजा गया हो।  दरअसल पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया है। सिंगला पर आरोप है कि उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोप की स्वीकारोक्ति के बाद लिया गया एक्शन

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात स्वीकार कर ली जिसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं ।

सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही ये बात

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके ध्यान में एक मामला आया कि सरकार का एक मंत्री प्रोजेक्टों में एक प्रतिशत कमीशन मांगता है। कहा कि इस केस का सिर्फ उन्हें पता है। इसके बारे में मीडिया को भी पता नहीं है।भगवंत मान ने कहा कि इस केस को वह चाहते तो दबा भी सकते थे, लेकिन उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया था। इसलिए वह ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार में कोई कितना भी करीबी क्यों ना हो, अगर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

जानिए कौन है विजय सिंगला 

विजय सिंगला मानसा विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया। मानसा क्षेत्र को 27 वर्ष के बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला था। 27 वर्ष पहले राजिंदर कौर भट्ठल की अगुआई वाली सरकार में शेर सिंह गागोवाल मंत्री बनाया गया था।

सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले विजय सिंगला पहली बार विधायक बने। सिंगला ने 1992 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से बीडीएस की डिग्री हासिल की। वह मानसा में अपना अस्पताल चलाते हैं। सिंगला पर लगातार आरोप लग रहे थे कि वह प्रोजेक्टों में कमीशन मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी हाईकमान को जब यह पता चला तो सीएम भगवंत मान ने उन्हें पद से हटा दिया।

विजय सिंगला को हटाए जाने के बाद सिद्दू मूसेवाला ने कसा तंज

विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सिद्धू मूसेवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बाबा केहदां सी….देखी चल बालिया रंग करतार दे,आपे मर जांदे जेहड़े दूजेयां नूं मारदे। इसके साथ ही उन्होंने अपना गीत स्केपगोट को शेयर किया है। जिसके बोल हैं – जित्त गया कौन, हार दसो कौन, हुण मैंनू दसो ओये गद्दार लोको कौन।

कांग्रेस के पूर्व विधायक वेरका बोले- कमीशन का झगड़ा

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कमीशन का झगड़ा पड़ा हुआ है। कहा कि कमीशन पंजाब के मंत्री ले या दिल्ली वाले इसको लेकर विवाद है। इसी विवाद में सिंगला की बलि ली गई है।

 

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -