Featuredकोरबा

04 जून को खुलेंगे स्ट्रांग रूम के ताले, प्रातः आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ, एक दिन पहले मतगणना कर्मचारियों ने किया रिहर्सल

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत कोरबा लोकसभा संसदीय सीट की मतगणना 04 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना से एक दिन पूर्व काउंटिंग स्टाफ द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में मतगणना कक्ष में टेबल पर बैठकर रिहर्सल किया गया। मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। मतगणना में लगे कर्मचारियों को किस द्वार से प्रवेश करना है और बेरिकेटेड रास्तों से होकर निर्धारित स्थान पर पहुंचना है यह बताया गया। इस दौरान मतगणना में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

IMG 20240603 WA0068

IMG 20240603 WA0072

सभी अधिकारी कर्मचारियों को मतगणना दिवस के दिन सुबह 6.30 बजे तक अनिवार्य रूप से निर्धारित स्थान पर परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करते हुए आईटी कॉलेज झगरहा में की जायेगी। सर्वप्रथम मतगणना दिवस को प्रातः 6 बजे प्रेक्षक, कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अभ्यर्थी व राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम के ताले खोले जायेंगे। इस दौरान संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी।

IMG 20240603 WA0070IMG 20240603 WA0071

इसके पश्चात सीलबंद कंट्रोल यूनिट को संबंधित विधानसभा के मतगणना कक्ष में निर्धारित टेबल पर पहुंचाया जायेगा।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल एवं 10 टेबल पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस के लिए लगाया गया है। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की मतगणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा इसके बाद 8.30 बजे ई.व्ही. एम. मशीनों से मतगणना का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  बंग समाज द्वारा भव्य आनंद मेला का आयोजन 21 जनवरी को, अनेक मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए ज़िला कोरबा में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम, सुबह 5 से रात 11 बजे तक रहेगा यातायात डाइवर्ट

यह भी पढ़ें: कोरबा पुलिस के द्वारा वर्ल्ड कप शुरू होते ही 06 सटोरियों पर कसा गया शिकंजा

यह भी पढ़ें: चोरी करने घर में घुसा चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गहरी नींद में सो गया, सुबह आँख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button