हॉस्टल की छत से गिरकर दिव्यांग छात्रा की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: गुरुवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिफरा स्थित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर प्रशिक्षण की दिव्यांग छात्रा की छत से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गई जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग नौ से साढ़े नौ बजे के आस पास की जब छात्रा पल्लवी राज पिता स्व. उदय भानुराज कटघोरा निवासी धूप सेकने के लिए छत गई थी।अचानक वह नीचे गिरी और उसके सिर से खून निकलने लगा जहां आनन फानन में उपचार हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल दिव्यांग छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वही घटना की जानकारी लगते ही सिरगिट्टी पुलिस सिम्स पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया।

परिजन ने मौत को बताया संदेहास्पद

IMG 20241212 WA0045 780x470 1

इस घटना को लेकर मृतिका दिव्यांग छात्रा की बहन ने बताया कि इस घटना को लेकर अलग अलग बाते सामने आ रही है।जिसके बाद से अभी तक किसी भी ने इस घटना को स्पष्ट नहीं किए।वही हास्टल वार्डन से लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारी सभी अलग अलग बात कह रहे है।इस घटना के पीछे असली सच क्या है,उससे हम सभी अनजान है।घटना कैसे हुई उसको लेकर कोई कहता छत से गिर गई।कोई कहता सीडी से गिर गई। वहां प्रशिक्षण लेने आए छात्र छात्राओं से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।वही मृतिका की बहन ने बहन ने बताया कि इसी साल सितम्बर में पल्लवी राज ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेने के प्रवेश ली थी।यह हॉस्टल में रहने होता था।आज सुबह भी वीडियो कॉल में बात हुई।उसके कुछ देर बाद ही इस घटना की जानकारी मिली।वही इस घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की बात भी कही।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग सामान्य- 2025 का समापन; लोक के कारण तंत्र है, तंत्र के कारण लोक नहीं-नारायण नामदेव

इस मामले को लेकर सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर स्वयं जांच कर रहे है।जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें: झांसी: NIA की छापेमारी, हिरासत में मुफ्ती खालिद, विरोध में उतरीं महिलाएं

यह भी पढ़ें: कोरबा जिला विकास की राह में आगे बढ़ रहा है:-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय; विवाह के बंधन में बंधने वाले 102 नव दांपत्य जोड़ों को दी बधाई

यह भी पढ़ें: चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -