हेल्थ टिप्स: एक कटोरी मखाना है कई गंभीर बीमारियों का काल, ऐसे करेंगे सेवन तो सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त

- Advertisement -

मखाना का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मखाना में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में लाभकारी हैं। खासकर सर्दियों में इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

मखाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और जिंक का एक समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कुछ अमीनो एसिड भी होते हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

● मोटापा में मखाना- मखाने में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य में योगदान कर सकते हैं। पुरानी सूजन मोटापे जैसी स्थितियों से जुड़ी होती है, ऐसे में मखाना कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है और वेट लॉस के प्रोसेस को तेज करता है।

● डायबिटीज में मखाना- मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है। इसके अलावा, कम सोडियम और मैग्नीशियम की वजह से मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। अगर सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए तो मखाने शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

● कब्ज में मखाना- मखाना पाचन में सुधार और कब्ज को दूर रखने में मदद करते हैं। ये पाचन क्रिया को तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और ये तेजी से पेट साफ कर देता है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में फर्जी रिटायर्ड सैनिकों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, FCI में कर रहे थे गार्ड की नौकरी

● अपच और एसिडिटी में मखाना-अपच और एसिडिटी में मखाना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये पेट को ठंडा करता और अपच की स्थिति को कम करने में मदद करता है। ये एसिडिक पीएच वैल्यू को कम करता है और एसिडिटी को कम करता है। इन तमाम स्थितियों में आप मखाना खाएं।

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: डिप्रेशन-एंग्जायटी के लक्षणों से परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बाजरे की रोटी के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: सर्दियों में पूरे दिन महकते रहना चाहते हैं गुलदस्ते की तरह? 7 टिप्स जिनसे पूरे दिन महकेगा परफ्यूम

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -