Featuredअन्य

साँपों को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, अगर लगा लिए घर में तो घुस सकता है जहरीला नाग

Spread the love

हरे-भरे पेड़ पौधे सभी को पसंद होते हैं। इसी वजह से लोग अपने घर के अंदर, छत पर या घर के बाहर पेड़ पौधे लगाते हैं। पेड़ पौधों से हमें स्वच्छ हवा के साथ ऑक्सीजन भी मिलती है और इनसे पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पेड़ पौधों को लगाने से आपके घर में सांप घुस सकते हैं। दरअसल, कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जो सांपों को अट्रैक्ट करते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी इनमें से कोई पेड़ पौधा लगा है तो सांप आपके घर में आ सकते हैं । आइए जानते हैं ऐसे 5 पेड़ पौधों के बारे में।

जैस्मिन का पौधा:

best fertilizer for jasmine flower

माना जाता है कि जैस्मिन वाइंस कुल के पौधे सांपों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके पीछे की वजह इस प्लांट के फूल की तेज महक और पौधे का काफी घना होना है। ज्यादा घना और छायादार होने की वजह से सांप अपने आपको इनमें आसानी से छिपा लेते हैं और शिकार करने में उन्हें परेशानी नहीं होती है।

क्लोवर के पौधे:

 

71R6NifBujL. AC UF10001000 QL80 FMwebp

क्लोवर यानी लौंग का पौधा भी सांपों को अट्रैक्ट करता है। क्लोवर के पौधे के पत्ते मोटे और घने होते हैं, जो धरती को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं। इसी वजह से इस पौधे के पत्ते के नीचे सांप आराम से कुंडली मारकर बैठे रहते हैं और छिपकर अपने शिकार की तलाश में रहते हैं। इसलिए क्लोवर के पौधे को घर में ना लगाने की सलाह दी जाती है।

लेमन ट्री:

IMG 20240611 031017

 

यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का सम्मेलन अहमदाबाद में सम्पन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून पुरे देश में लागू हो उसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया गया अनुरोध

लेमन ट्री या कोई भी साइट्रस ट्री के आस-पास चूहों और छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़ों का बसेरा होता है। चिड़ियों को भी इनके फल खाने में मजा आता है। इस वजह से सांप भी लेमन ट्री के आस-पास मंडराते रहते हैं। ऐसे में इस पौधे को घर या घर के आस पास नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो आपके घर में सांप आने की संभावना बढ़ जाएगी।

साइप्रस का पौधा:

51dr7zr 42L. AC UF10001000 QL80 FMwebp

घर के आस-पास खाली जगह होने पर लोग साइप्रस का पौधा लगाना पसंद करते हैं। साइप्रस का पौधा एक सजावटी पौधा है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। साथ ही यह काफी घना भी होता है। इसी वजह से सांप इसमें छिप जाते हैं और कीड़े-मकौड़े का शिकार करते हैं। इस तरह से घर के आस-पास इस पौधे को लगाने से खतरा रहता है।

अनार का पौधा:

517EEhX2wDL. AC UF10001000 QL80 FMwebp

आज के समय लोग अपने घर के आंगन और बालकनी में कई तरह के पेड़-पौधे लगाने लगे हैं। यहां तक कि आम और अनार का पेड़ भी लगा लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार के पेड़ के पास सांप डेरा लगाकर रहते हैं। ऐसे में भूलकर भी इस पौधे को अपने घर में न लगाएं।

यह भी पढ़ें: शिक्षक हुआ साइबर ठगी का शिकार, खाते से 4 लाख 500 रुपए कर दिए पार

यह भी पढ़ें: दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी निकला लालू प्रसाद यादव का रिश्तेदार

यह भी पढ़ें: बहुत कम लागत में शुरू करें इसकी खेती, सालों साल तक होगी अंधाधुंध कमाई

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button