Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: मुंबई की चॉल से निकलकर खड़ा किया 41 लाख करोड़ का बिजनेस, 12 करोड़ ग्राहक
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: मुंबई की चॉल से निकलकर खड़ा किया 41 लाख करोड़ का बिजनेस, 12 करोड़ ग्राहक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे: सफलता न उम्र देखकर आती है और न ही वक्‍त. बस आपकी मेहनत और कुछ कर गुजरने का जज्‍बा ही एक दिन दुनिया से आगे ले जाता है. ऐसे ही जज्‍बे के साथ मुंबई की चॉल से निकले एक शख्‍स ने 41 लाख करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा कर दिया.

    उन्‍होंने अपनी कंपनी की शुरुआत भी उस उम्र में की, जब लोग घर में बैठकर बुढ़ापा काट रहे होते हैं. आज इस कंपनी के देशभर में ही 12 करोड़ से ज्‍यादा ग्राहक हैं, जबकि दुनिया के कई अन्‍य देशों में भी इसका कारोबार फैला है.

    संघर्ष और सफलता की यह कहानी है एचटी पारेख (HT Parekh) की. मुंबई की चॉल में बचपन और जवानी बिताने वाले पारेख ने आज 2 लाख परिवारों को सीधे तोर पर नौकरियां दी हैं. उनका पूरा नाम हसमुख ठाकोदास पारेख है. उनके संघर्ष का आलम ये था कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपना खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब करते थे. सूरत में पैदा हुए पारेख के पिता बैंक में कर्मचारी थे. उन्‍होंने सूरत से आकर मुंबई में इकनॉमिक्‍स से ग्रेजुएशन किया.

    मास्‍टर से सीएमडी तक का सफर

    ग्रेजुएशन के बाद पारेख को यूके में पढ़ाई का मौका मिला और लंदन स्‍कूल ऑफ इकनॉमिक्‍स से बैंकिंग एंड फाइनेंस में डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी कर भारत लौट आए और सेंट जेवियर कॉलेज में लेक्‍चरर बन गए. कॉलेज छोड़कर कुछ समय तक हरकिशनदास लक्ष्‍मीदास फर्म में स्‍टॉक ब्रोकिंग का काम किया और फिर उन्‍हें आईसीआईसीआई (ICICI) में बतौर डिप्‍टी जनरल मैनेजर काम करने का मौका मिला. इसके बाद वे चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर के पद तक पहुंचे. यहां 16 साल तक काम करने के बाद रिटायर हुए.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    रिटायरमेंट के बाद बनाई कंपनी

    ज्‍यादातर लोगों के लिए रिटायरमेंट उनके कामकाज का आखिरी पड़ाव होता है, लेकिन एचटी पारेख ने अपने जीवन का सबसे बड़ा काम रिटायरमेंट के बाद किया. उन्‍होंने 66 साल की उम्र में मिडिल क्‍लास लोगों के घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन देने वाली एक गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बनाई और साल 1977 में एचडीएफसी (HDFC) की स्‍थापना की. कंपनी बनाने के एक साल बाद उन्‍होंने पहला लोन 1978 में बांटा.

    तेजी से बढ़ता गया कारोबार

    पारेख ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनकी कंपनी ने 1984 तक यानी अगले 6 साल में ही 100 करोड़ रुपये के लोन बांट दिए. उनकी कंपनी का मार्केट बेस लगातार बढ़ता गया और बैंकिंग सेक्‍टर में अपने उत्‍कृष्‍ट काम के लिए उन्‍हें साल 1992 में पद्म भूषण से सम्‍मानित किया गया. आज उनकी कंपनी देश में करीब 1.77 लाख लोगों को सीधे तौर पर नौकरियां देती है.

    जर्मनी की जनसंख्‍या से ज्‍यादा कस्‍टमर

    पारेख ने 30 साल बाद अपनी दो कंपनियों HDFC और HDFC Bank को मर्ज करने का फैसला किया और मार्च, 2023 में दोनों कंपनियां एक हो गईं. इस मर्जर के बाद कुल बिजनेस 41 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इसका मार्केट एसेट 4.14 लाख करोड़ रुपये हो गया है. आज HDFC Bank के कस्‍टमर की संख्‍या जर्मनी की कुल जनसंख्‍या से भी ज्‍यादा है. देशभर में 8,300 से ज्‍यादा ब्रांच खोल चुके इस बैंक के करीब 12 करोड़ ग्राहक हैं. मार्च, 2023 में इस कंपनी को 60 हजार करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026625 Views
    Don't Miss

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.