Featuredदेश

शिवसेना के पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या , पूरी घटना फेसबुक पर लाइव

Spread the love

मुम्बई/स्वराज टुडे: शिवसेना के पूर्व विधायक के बेटे अभिषेक गोशलकर को मुंबई में गोली मार दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार आपसी विवाद में अभिषेक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है, जिसके बाद उन्हें बोरिवली स्थित करुणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया , जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मायानगरी मुम्बई में अपराधी बेलगाम

इससे पहले भाजपा विधायक का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह एकनाथ शिंदे खेमे के नेता पर उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के भीतर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे। इस घटना के अगले दिन अभिषेक गोशलकर पर गोली चलने का मामला सामने आया है।

अभिषेक स्वयं रहे पार्षद और अब पत्नी भी पार्षद

 

बता दें कि अभिषेक पूर्व विधायक विनोद गोशलकर के बेटे हैं। उन्हें उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। वह मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रीकंस्ट्रक्शन बोर्ड के चेयरमैन थे। अभिषेक भी पार्षद रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं।

आरोपी ने भी की खुदकुशी

रिपोर्ट के अनुसार यह हमला मौरिस नोरोन्हा के दफ्तर में हुआ है, जिन्हें मौरिस भाई के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि अभिषेक की मौरिस भाई से दुश्मनी थी। लेकिन हाल ही में दोनों में सुलह हो गई थी।

अभिषेक को मौरिस ने अपने दफ्तर में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया था। रिपोर्ट की मानें तो मौरिस भाई ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। अहम बात यह है कि यह पूरी घटना फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम हो रही थी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग केस इस मामले में दर्ज किए गए हैं। दहिसार पुलि स स्टेशन में एक केस शिव सेना नेता अभिषेक घोशालकर की हत्या और दूसरा केस मौरिस नोरोन्हो की आत्महत्या का दर्ज किया गया है।

https://twitter.com/srinivasiyc/status/1755628336876028005?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1755628336876028005%7Ctwgr%5E4fe8e5995ac5fd414bb45323a891e5b63f144d1a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

उद्धव सेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि एकनाथ-फडणवीस की सरकार में महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या ही हाल होगा। क्या सरकार भय का माहौल बना रही है।

संजय राउत ने कहा कि सरकार बाहुबलियों को तैयार कर रही है। आज हमने जो देखा वह इस बात का सबूत है। हमारे पूर्व पार्षद जिंदगी की जंग हार गए और यह सरकार राम राज्य की बात करती है।

 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button