शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, 30 दिनों में पांच बार डसा, जहां जहां भागकर छिपता है वहीं प्रकट हो जाता है साँप

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
फतेहपुर/स्वराज टुडे: सांप दुनिया में सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। कई प्रजातियां ऐसी होती हैं कि अगर वो इंसान को काट ले तो पलभर में मौत हो जाती है। लेकिन यूपी से जो मामला समाने आया है वह बड़ा ही अजीबोगरीब है, जहां एक शख्स को सांप ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार काटा है। वहीं इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कैसे सांप के पांच बार काटे जाने के बाद वो बार-बार ठीक हो गया। इस शख्स को सांप ने एक महीने में पांच बार काटा।

यह मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले विकास दुबे को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा, लेकिन हर बार इलाज के बाद वह ठीक हो गया।

युवक सांप के काटे जाने के डर से अपनी मौसी के यहां छिपकर रहने लगा था लेकिन सांप ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। युवक को सांप के बार-बार काटे जाने से उसके परिवार वाले भी काफी दुखी हैं। फिलहाल युवाक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। सबसे पहले विकास दुबे को दो जून की रात को सांप ने काटा था।

इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह घर ठीक होकर आ गया। फिर 10 जून की रात फिर से सांप ने दुबे का काट लिया। इस बार भी वह ठीक होकर घर लौट आया।

सांप के डंसने के बाद दुबे अब सावधानी बरतने लगा। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को सांप ने फिर काट लिया, हालत बिगड़ने के बाद परिजन दहशत में आ गए। विकास का इलाज फिर उसी अस्पताल में हुआ और वह ठीक हो गया।

विकास दुबे को सात दिन बीत जाने के बाद उसी सांप ने चौथी बार फिर से काट लिया। परिवार वाले फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए तो डॉक्टर भी यह देखकर हैरान रह गए। हालांकि इस बार फिर इलाज के बाद दुबे बच गया। रिश्तेदारों और डॉक्टरों ने सलाह दी कि विकास को रहने के लिए कहीं और भेज दिया जाए। इसके बाद वह मौसी के घर चला गया। लेकिन बीते शुक्रवार को दुबे को सांप ने फिर काट लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां विकास का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: 81 सीनियर रेजिडेंट, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सत्संग के दौरान मची भगदड़, 122 लोगों की मौत..सैकड़ों घायल, शवों को देख हार्टअटैक से एक पुलिसकर्मी की भी मौत

यह भी पढ़ें: फ्रांस में चुनाव के बीच इस्लामी आतंकवाद का साया, मुसलमानों ने जगह जगह शुरू किए दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ से सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान, देखें वीडियो…

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
837SubscribersSubscribe

कुएं में डूब कर एक ही परिवार के चार लोगों की...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में कुएं में उतरने से 4 लोगों की हुए मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया...

Related News

- Advertisement -