शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का प्राकट्य उत्सव आज, देश भर में मनाया जा रहा राष्ट्रोत्कर्ष दिवस

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कवर्धा/स्वराज टुडे:आज श्री गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का 82 वां प्राकट्य महोत्सव पूरे देश में राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य आयोजन पूज्यपाद के पावन सानिध्य में जयपुर राजस्थान में किया जा रहा है इसमें कवर्धा आदित्य वाहिनी से श्री आशीष दुबे जिला अध्यक्ष श्री मारुति शरण शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि अनंतश्री विभूषित गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग का 82वां प्राकट्य महोत्सव 4 जुलाई 2024 आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को कवर्धा आदित्य वाहिनी द्वारा मजगाँव स्थित वृद्धाश्रम में शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया है। जहां वृद्ध जनों को प्रसादी वितरण किया जाएगा साथ ही सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम नाम संकीर्तन, हिंदु राष्ट्र संगोष्ठी एवं अन्य विविध कार्यक्रम भी होंगे।

आदित्य वाहिनी के द्वारा नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है जिला अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने सर्व हिंदू समाज से आह्वान किया है कि सनातन मान बिंदुओं की रक्षा व हिंदू राष्ट्र निर्माण संकल्प पूर्ति महायज्ञ में सहभागी बनकर जीवन को धन्य बनाएं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के भी करीबी है बाबा साकार हरि, कभी कांस्टेबल रहे बाबा के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले दर्ज

यह भी पढ़ें: शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, 30 दिनों में पांच बार डसा, जहां जहां भागकर छिपता है वहीं प्रकट हो जाता है साँप

यह भी पढ़ें: 81 सीनियर रेजिडेंट, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
837SubscribersSubscribe

कुएं में डूब कर एक ही परिवार के चार लोगों की...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में कुएं में उतरने से 4 लोगों की हुए मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया...

Related News

- Advertisement -