विधिपूर्वक योगा से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ – राजकिशोर प्रसाद, महापौर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्र‌ह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा अशोक वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद तथा स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी तथा सहप्रभारी ब्र‌ह्माकुमारी बिन्दू दीदी उपस्थित थी।

IMG 20240621 WA0036

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि हम आंतरिक व बौद्धिक रूप से परमपिता शिव परमात्मा से जुड़े हुए है। साथ ही आसन, प्राणायाम, कर लंबे समय तक शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखना भी अत्यंत जरूरी है, क्योकि शरीर मंदिर समान है। अगर विधिपूर्वक योगा किया जाये तो शरीर की समस्त प्रणाली सही रीति कार्य करता है। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने कहा कि तन को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत सारी क्रियायें है।

IMG 20240621 WA0037

मन को आनंदित, खुशहाल, शक्तियों से भरपूर रखने के लिए भी क्रिया है वो है राजयोग। अगर तन स्वस्थ्य है पर मन अस्थिर है, तनावग्रस्त है तो भी हम पूर्णतः स्वस्थ्य नहीं। उन्होने कहा कि शरीर और आत्मा अर्थात् मन, बुद्धि दोनो को स्वस्थ्य रखना जरूरी है। आज के समय मानव बहुत डिप्रेशन में जा रहा हैं, उसके लिए अपनी आत्मा का योग उस परमात्मा से जोड़कर उससे शक्ति लेना अत्यंत आवश्यक है। ब्रह्माकुमारी बिन्दू दीदी ने अपनी शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी लीना बहन ने सभी को मानसिक स्वास्थ्य हेतु राजयोग का अभ्यास कराकर शांति की अनुभूति कराई।

IMG 20240621 WA0035

योगाचार्य रामनाथ सोनी ने सभी को योगा कराया। इस अवसर पर डॉ. के.सी. देबनाथ, एस. मुर्ति रशिम शर्मा, लवलीन गांधी तथा संस्था से जुड़े सैकड़ो लोग एकत्रित हुए और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से ब्रह्माकुमारी लीना तथा संस्था के अनेक भाई बहनो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगा व प्राणायाम आदि किया। तथा इसी क्रम में केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौधोगिकी संस्थान द्वारा इस योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनो को आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें :  बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के पहले दौर में विश्व की नंबर 37 काओरु को दी शिकस्त

IMG 20240621 WA0039संस्था की ओर से ब्रह्माकुमारी बिंदू दीदी तथा योगाचार्य रामनाथ सोनी, श्याम राव एवं सीपेट के टेक्निकल मैनेजर राजीव कुमार लिल्हरे, असिस्टेंट टेकनिकल ऑफिसर अक्षय खातोड उपस्थित थे। संस्थान में ब्र‌ह्माकुमारी बिंदू दीदी ने मेडिटेशन कराया। योगाचार्य रामनाथ सोनी ने संस्थान के कर्मचारियों को योगा का महत्व बताते हुए आसन, प्राणयाम सिखाया। संस्थान द्वारा ब्र‌ह्माकुमारी बहनो को मोमेंटो भेंट किया गया। जमनीपाली सेवाकेंद्र में भी इस अवसर पर संस्था से जुड़े काफी लोगो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -