Featuredदेश

विधवा भाभी की मोहब्बत में जंग का मैदान बना घर, एक भाई ने बना ली दुल्हन तो दो भाइयों ने खेला खूनी खेल

उत्तरप्रदेश
बागपत/स्वराज टुडे: बागपत जिले से भाभी के प्यार में भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भी अपनी भाभी से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने तीसरे भाई से शादी करवा दी।

इसी के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विधवा भाभी से मोहब्बत करने लगे तीनों भाई

मिली जानकारी के अनुसार मामला मामला जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गुराना गांव का है। यहां दिल्ली में बस ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले यशवीर की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि यशवीर को उसी के दो भाइयों ने गोली मारी है। बताया गया कि यशवीर (32) अपने घर का सबसे छोटा बेटा था। उससे तीन बड़े भाई सुखवीर, ओमवीर और उदयवीर हैं।

सबसे पहले बड़े भाई सुखवीर की शादी रितु से हुई थी। रितु दिखने में गोरी और बेहद खूबसूरत थी। कुछ दिन बाद बीमारी के चलते सखुवीर की मौत हो गई। इसके बाद रितु के मायके वालों की रजामंदी से रितु की दूसरी शादी घर के छोटे बेटे यशवीर से करा दी गई जबकि दो अन्य भाई ओमवीर और उदयवीर भी अपनी विधवा भाभी की मुहोब्बत में पागल थे और उसी से शादी करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें :  उड़ीसा के इस लड़के की इंग्लिश अंग्रेजों से कम नहीं, अपने इस टैलेंट से 21 साल की उम्र में बन गया इंटरनेट सेंसेशन, देखें वीडियो

ओमवीर और उदयवीर की शादी नहीं हुई है। यही वजह थी कि दोनों परेशान रहते थे। दोनों ने यशवीर की शादी हो जाने से उससे रंजिश रखने लगे। यशवीर दिल्ली में बस चलाता था और हर दूसरे दिन दिल्ली से अपने घर आता था।शुक्रवार की रात ओमवीर और उदयवीर ने शराब पी। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां से झगड़ा किया। शाम 6 बजे यशवीर दिल्ली से घर पहुंच गया। उसने दोनों भाइयों को समझाया। ओमवीर और उदयवीर कुछ देर के लिए घर से निकल गए।

रात करीब 10 बजे दोनों फिर घर आ गए। उन्होंने यशवीर के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद मारपीट करने लगे। इस दौरान ओमवीर और उदयवीर ने यशवीर को पकड़ लिया और सीने से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। यशवीर की पत्नी रितु के मुताबिक- यशवीर की मौत मौके पर ही हो गई थी। गोली मारने के बाद दोनों वहीं खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे।

रितु की मानें तो यशवीर मेरे पति थे। वो शाम को घर आ गए थे। ओमवीर और उदयवीर ने शाम को झगड़ा शुरू किया। वो लोग मेरी सास को गाली दे रहे थे। उदयवीर ने मेरे पति को गोली मारी। ओमवीर ने उसके पति का हाथ पकड़ा हुआ था। रितु ने बताया कि दो महीने पहले भी ओमवीर और उदयवीर से झगड़ा हुआ था। हमने पुलिस से भी शिकायत की थी। पुलिस और गांव के प्रधान ने मिलकर मामले को दबा दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। बस दोनों को चेतावनी देते हुए चले गए। ये लोग हमेशा शादी के लिए कहते थे। तब मैं सोचती थी कि मजाक कर रहे हैं। लेकिन नहीं पता था कि ये लोग हत्या भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  इस राज्य में शुरू हुआ भारत का पहला ऑनलाइन कोर्ट, 24 घंटे होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: यूपी में तीन वजहों से भाजपा को मिली करारी हार, अब महाएक्शन की तैयारी, RSS प्रमुख और सीएम योगी की अहम बैठक आज

यह भी पढ़ें: हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ के सेट पर जब सच मे आ गया भूत, एक्टर राजकुमार राव ने खोला डरावना राज

यह भी पढ़ें: ’30 लाख रुपये में बिका NEET पेपर…’, आ गया बड़ा कबूलनामा, आरोपियों ने बता दिया कैसे रची गई साजिश

 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button