Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘विकास नहीं, सिर्फ इस्लाम चाहिए, अब कानून तोड़ेंगे..’, कांग्रेस नेता की जीत के बाद हिन्दुओं के घर पर पथराव, पुलिस से भी झड़प, देखें वीडियो..
    Featured

    ‘विकास नहीं, सिर्फ इस्लाम चाहिए, अब कानून तोड़ेंगे..’, कांग्रेस नेता की जीत के बाद हिन्दुओं के घर पर पथराव, पुलिस से भी झड़प, देखें वीडियो..

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 19, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    देहरादून/स्वराज टुडे: उत्तराखंड के मंगलौर विधानसभा सीट पर कुछ दिनों पहले ही उपचुनाव हुए थे, जिसमे कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया।

    एक सप्ताह पहले हुई थी घटना

    आरोप है कि, कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने जुलुस निकालते हुए हिन्दुओं के घरों पर पथराव किया और विरोध करने लाठी-डंडों से लोगों पर हमला भी किया। बिना अनुमति के निकलते जुलुस को रोकने जब पुलिस पहुंची तो उपद्रवी कांग्रेस समर्थकों ने पुलिस से अभद्र व्यवहार किया और जवानों से झड़प की। ये घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है, जब उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए थे।

    पांच उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अब पुलिस ने बिना अनुमति के निकाले गए इस जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए पथराव और उनके साथ झड़प करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त इरफान, अबरार, कामिल, शमसाद और इरफान नाम के एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं।

    इस विधानसभा क्षेत्र के लिए हुआ था उपचुनाव 

    गौरतलब है कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन के समर्थकों ने पुलिस की अनुमति के बिना विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस के दौरान उन्होंने अन्य दलों के समर्थकों और कथित तौर पर हिंदू परिवारों के घरों और दुकानों पर पथराव किया। कांग्रेस विधायक के इस्लामवादी समर्थकों ने लाठी-डंडों से लोगों पर हमला भी किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस जवानों के साथ भी हाथापाई की।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    खबरों के अनुसार, कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन और उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकालने के लिए पुलिस से मंजूरी नहीं ली थी। इसके बाद, गुंडों ने इलाके में मौजूद दूसरे दलों के समर्थकों और जाट-गुज्जर तथा दलित जैसे हिंदू परिवारों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

    उपद्रवी पुलिस के जवानों से भी भिड़ गए और सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया, इस हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस ने संगीता, एसआई नवीन नेगी और नौशाद की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन के समर्थकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे आज “कानून तोड़ेंगे” क्योंकि विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता की जीत के बाद आज इसकी अनुमति है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार SSP प्रमेंद्र डोभाल ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त के लिए साक्ष्य जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भी गठित की हैं।

    वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो देखकर पुलिस कर रही है कार्रवाई

    आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम वीडियो फुटेज और इंटरनेट पर वायरल कई वीडियो के साथ-साथ मैनुअल इनपुट का विश्लेषण कर रही है। हिंसक घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम इरफान पुत्र जुएब, अबरार पुत्र शुएब और इरफान पुत्र दिलनवाज हैं। ये सभी मोहल्ला मिर्दगान, मंगलौर के रहने वाले हैं। अन्य दो आरोपियों में कामिल पुत्र साकिब और शमशाद पुत्र सनाउल्लाह शामिल हैं। ये सभी सराय अजीज, मंगलौर के रहने वाले हैं। इस मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई चल रही है।

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    मंगलौर सीट से कभी नहीं जीता कोई गैर-मुस्लिम उम्मीदवार, कारण  मुस्लिम आबादी

    2011 की जनगणना के आँकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में लगभग 90% मुस्लिम आबादी रहती है। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो यहाँ करीब 45% मुस्लिम मतदाता हैं, जबकि 20% दलित समुदाय के मतदाता हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलौर विधानसभा में 52,000 मुस्लिम जबकि 18,000 दलित, 14,000 जाट और 8,000 गुज्जर मतदाता हैं। 2002 से लगातार मंगलौर सीट से कांग्रेस और बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी ही जीत दर्ज करते आ रहे हैं। 2024 में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले काजी निजामुदीन 2002 में बसपा के ही उम्मीदवार थे।

    https://twitter.com/IAbhay_Pratap/status/1812717978573750502?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1812717978573750502%7Ctwgr%5Ee8d62ba0e354d1151cc564779525d39594e8c60a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    “हमें विकास, नौकरी, बच्चों की पढ़ाई नहीं चाहिए, सिर्फ़ इस्लाम चाहिए, क़ाज़ी हमारा बब्बर शेर, हमने उसे लाठी-डंडे के बल पर जिताया, अब सारे क़ानून तोड़ेंगे”

    ~ देवभूमि उत्तराखंड की मंगलौर सीट से जीते कांग्रेस प्रत्याशी क़ाज़ी मोहम्मद निज़ामुद्दीन के समर्थक
    pic.twitter.com/UzIWg7OHE6

    — ANUPAM MISHRA (@scribe9104) July 17, 2024

    "रेहड़ी चलाकर खा लेंगे, बच्चों की पढ़ाई होती रहेगी,

    काज़ी चाहिए, विकास नहीं…"

    उत्तराखंड के मंगलौर का ये वीडियो बेहद ही डरावना है.

    INDI गठबंधन ने मुस्लिमों के एक बड़े हिस्से के अंदर इतना जहर भर दिया है कि विकास से ज्यादा जरूरी इनके लिए हिंदू प्रत्याशी को हराना है! 👇 pic.twitter.com/k5yHevxBSz

    — Vivek Pandey 🇮🇳 (@INDVivekPandey_) July 16, 2024

    हिन्दुओं को हिंसक बताने वाले राहुल गांधी के पार्टी के नेता की बायपोल में जीत के बाद कांग्रेसियों ने मंगलोर में हिंदू परिवारों पर ईंट पत्थरों से हमला किया। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी है। pic.twitter.com/gcv3oRH6v1

    — Vaishali Poddar (@PoddarVaishali) July 15, 2024

    यह भी पढ़ें: तांत्रिक से बेटे की चाहत, होटल की वो रात और करोड़ों की प्रॉपर्टी… रोंगटे खड़े कर देगी कातिल बीवी की ये कहानी

    यह भी पढ़ें :  हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद

    यह भी पढ़ें: आ गया WhatsApp में शानदार नया फीचर, अपनी भाषा में खुद ट्रांसलेट हो जाएगा मैसेज, जानें कैसे ?

    यह भी पढ़ें: अब UP के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच पलटे, 4 यात्रियों की मौत, अनेक घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026

    राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 24, 2026

    एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026689 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026598 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026492 Views
    Don't Miss

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती…

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.