Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास पर, हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

    March 31, 2026

    Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    March 31, 2026

    खरमोरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 6 नवंबर बुधवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से धनु राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज अनफा योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य भी नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं और शुक्र भी राशि परिवर्तन करके धनु राशि में पहुंचेगे। ऐसे में आज ग्रहों के होने वाले बदलाव का लाभ मिथुन, सिंह और कन्या समेत कई राशियों को होगा। देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल विस्तार पूर्वक। जानें अपना आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप को आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता पूर्वक अपना काम करना चाहिए। आपको आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए और अपनी बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। उधार दिया धन मिल सकता है, इसलिए प्रयास करें।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के जातक आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रख पाएंगे। परिवार में और समाज में आपका प्रभाव बढेगा। आपके काम की कार्यक्षेत्र में आज प्रशंसा होगी। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा, कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह समाप्त होगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज और कारोबार में लगन पूर्वक काम पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की सफलता और सहयोग से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। छात्रों को मन पर नियंत्रण रखना होगा और पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ की युवती से लखनऊ के होटल में दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर आरोपी ने 1.80 लाख रु भी हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा इसलिए आप आज थकान महसूस कर सकते हैं। आपको आज पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको आज उनका सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। अगर आप धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। आप प्रॉपर्टी में निवेश करके भविष्य में बड़ा लाभ पा सकेंगे। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आज आप कुछ समय और धन खर्च करेंगे। आपको आज बिजनेस में सतर्कता से डील करनी होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि संदेश लेकर आया है। आपने किसी को पैसा उधार या कर्ज दिया है तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान की प्राप्ति हो रही है। मित्रों और परिचितों से मिलने का संयोग भी बनेगा। आपके आज मन पसंद भोजन मिलने का योग बन रहा है। आज किसी अपरिचित से आपको सहयोग मिलेगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज बुधवार का दिन लक्ष्मी नारायण योग से लाभकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी आज अच्छी कमाई होगी। वस्त्र और बर्तनों के कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज महत्वपूर्ण रहेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि आवेश में आकर किसी से कुछ भी कहने से आज बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज किस्मत आप पर मेहरबान हैं। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस और काम में परिवार के सदस्यों से सहयोग पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, आपकी कोई दबी समस्या आज उभर सकती है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपना हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन संघर्ष भी आपको इसके लिए करना होगा। आपकी माता को कोई शारीरिक समस्या चल रही थी तो आज उनकी समस्या बढ़ सकती है। इनकी सेहत का आज ध्यान रखना होगा। वैसे आज आपको पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। जो लोग घर से दूर हैं आज उनको परिवार की याद सताएगी। अगर आज आप किसी से कर्ज या उधार लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें क्योंकि उसके लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आपको आज अपने पेंडिंग काम को पहले निपटाने का प्रयास करना चाहिए। नया काम शुरू करने के लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि आज आपका खर्च बढ़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी होने वाले हैं। वैसे आज पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे तो आपको इसमें फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा और शाम के समय जीवनसाथी के साथ रुचिक खानपान का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  शहीद दिवस पर माय भारत का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके घर कोई मेहमान अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। आपको आज अपने बजट से अलग भी धन खर्च करना होगा। चिकित्सा और दवाई पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप शेयर से संबंधित कोई व्यवसाय करते हैं तो आज आपको उसमें लाभ मिलेगा। टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। सरकारी क्षेत्र के काम बनने में परेशानी होगी।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उतावलेपन में कार्य करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में आज किसी व्यक्ति की शादी की बात चल रही है तो सफलता मिलेगी। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। शाम के समय आज आप अपने किसी रिश्तेदार से मिलने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में आज कमाई खूब होगी। जो लोग लोहा या धातु से संबंधित कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के जातक आज थोड़े सुस्त बने रहेंगे जिससे इनका काम आज अटक सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आर्थिक मामले में दिन आपका खर्चीला रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने जा रहे हैं तो हर पहलू पर विचार कर लें नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है। बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। जिनके काम का संबंध विदेश से हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। बच्चों से भी आपको आज खुशी मिलेगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास पर, हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

    March 31, 2026

    Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    March 31, 2026

    खरमोरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    March 31, 2026

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026761 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026630 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026613 Views
    Don't Miss

    Korba: राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास पर, हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

    March 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्यपाल श्री रमेन डेका कल 1 अप्रैल को कोरबा जिले के दौरे…

    Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    March 31, 2026

    खरमोरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    March 31, 2026

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.