Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 5 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 5 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 5 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज ज्येष्ठा नक्षत्र में होंगे। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति होने से लक्ष्मी नारायण और अनफा योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ सहित किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत व्यस्त बीतने वाला है। व्यस्तता के कारण आज आप अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आप थकान भी आज महसूस करेंगे। किसी काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा भी करनी होगी। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी भाग लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। पिता से सहयोग पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा में सहयोग करना होगा। वैसे बच्चों के व्यवहार और सफलता से आपको खुशी भी मिलेगी। आज शाम के समय आपको थोड़ा तनाव हो सकता है, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य से कोई परेशानी वाली खबर मिल सकती है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपना ध्यान रखें, परेशानी हो सकती है। यदि आप आज कोई निवेश करते हैं तो वह आपको सामान्य लाभ देगा।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के प्रभाव और आत्मबल में आज वृद्धि होगी। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलने से आज आप खुश रहेंगे। लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि, अतिउत्साह से बचें और अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी से कोई ऐसी बात न कहें, जिससे भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़े। आपके लिए सलाह है कि वाणी पर संयम रखें। आज अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सतर्क रहें, आपकी कोई प्रिय और कीमती चीज खोने या चोरी होने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें :  नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके राशि स्वामी चंद्रमा आज राशि से छठे भाव में चल रहे हैं ऐसे में आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आपको आज सतर्कता से काम लेना होगा नहीं तो परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी पर भी अति विश्वास करने से भी आपको बचने की जरूरत है। माता की सेहत का ध्यान रखे।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लाभ भी पा सकेंग। घर के वरिष्ठजनों का आपको आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। लव लाइफ मे आज आपका दिन सुखद बीतेगा। अगर आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन पर खर्च का योग बना हुआ है। यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन की जांच पहले करवा लें।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है। कारोबार व्यापार में आज आपकी मोटी कमाई हो सकती है। आपको आज सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने का योग है। अगर आपका कोई काम बैंक में अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है। भाइयों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में गंभीर रहना होगा, बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है, आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गया काम सफल होगा, आपको आज प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों से भी आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक पल बीतेगा।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। आपको आज कुछ पुराने निवेश और कार्य का फायदा मिलेगा। नौकरी में अगर आपका अपने किसी साथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा और आपको आज सहकर्मियों से अपेक्षा के अनुसार सहयोग भी मिलेगा। वैसे आज का दिन आपका खर्चीला भी रहेगा, ऐसे में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, मन प्रसन्न होगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रह सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए, पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी की सेहत नरम रह सकती है। वैसे आज आपको कोई गिफ्ट और अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें मिल सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी आज बना सकते हैं। पिता और पैतृक पक्ष से आज लाभ मिलने का भी संयोग बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनका प्रभाव और सम्मान बढेगा। इन्हें आज अपने क्षेत्र विशेष में आगे बढने का भी मौका मिलेगा। आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात होने की भी संभावना बन रही है। अगर आज आप निकट या दूर की यात्रा की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज शाम का समय आपका रोमांटिक और प्रेमपूर्ण बीतेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। किसी चली आ रही परेशानी और समस्या से भी आप आज राहत महसूस करेंगे। यदि आपने किसी से कुछ पैसा उधार लिए हैं तो आज आप उसे चुका सकते हैं। आपको आज किसी मित्र अथवा सहकर्मी के सहयोग से फायदा होगा। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो इसमें उनको भाग्य का साथ मिलेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026

    Korba: दो बाइकों की हुई जानलेवा भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायल

    March 31, 2026

    हनुमंत कथा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था

    March 31, 2026

    ढप-ढप बांकी मोंगरा में आज सजेगा दिव्य दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे लोगों की प्रेत बाधा समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान

    March 31, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026761 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026630 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026613 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का देवलोक…

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026

    Korba: दो बाइकों की हुई जानलेवा भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायल

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.