Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 29 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 29 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 29, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज शनिवार 29 जून को चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में होगा। इस दौरान चंद्रमा आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होते हुए रेवती नक्षत्र पर संचार करेंगे। जबकि आज बुध भी मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। और आज शनिवार के दिन शश राजयोग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन कर्क, कन्या और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही लाभप्रद रहेगा। देखें अन्य सभी राशियों के लिए आज शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है। जानें अपना आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के जातकों को आज शनिवार के दिन नौकरी, व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। जिससे आपके विरोधी मन ही मन जलेंगे। लेकिन आपको उनकी चिंता छोड़कर आगे बढ़ना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज रचनात्मक कार्यों में मेष राशि के विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, विवाह की बात तय हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ सुख में बीतेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    ​वृषभ राशि 

    आज शनिवार के दिन वृषभ राशि के जातकों के सितारे बताते हैं कि, आपका समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। शॉपिंग और पारिवारिक जरूरतों की वजह से आपका धन भी आज विशेष रूप से खर्च होने वाला है। आज परिवार में बड़ों के बीच वाद-विवाद के योग बन रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप बड़ों में हस्तक्षेप करने से बचें। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा।

    मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके ऊपर आज कई तरह के काम की जिम्मेदारी रहेगी जिससे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि अगर आपने किसी को ऋण या उधार दिया है तो आपको अपना खोया हुआ धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी 'वर्दी'....लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभकारी रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। लंबे समय से आपका फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक और सामाजिक काम में शामिल होने का संयोग बनेगा।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने कामकाज में सभी से मेलजोल बनाकर रखना होगा। कुछ लोग मन ही मन आपसे ईर्ष्या करेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आप आज अपने कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से काम कीजिए इससे आपका काम सहजता से पूरा हो पाएगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। भाई बहनों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा।

    ​कन्या राशि 

    आज शनिवार के दिन कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आपके कामकाज में आज कुछ बदलाव दिखेगा जो आपको अचंभित कर देगा। आपको नौकरी और कारोबार में विपरीतलिंगी सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखें। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही दिक्कतों को खत्म करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। मातृ पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है।

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको आज बुद्धि से भरपूर लाभ मिल रहा है। घर के पुराने अटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है, इसलिए अपने काम में तेजी लाएं। आपके घर में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी दिखेंगे। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में किए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    ​वृश्चिक राशि 

    आज कामकाज के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन आपको आज कोई भी बड़े फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों से बात कर लेनी चाहिए, उतावलेपन में फैसला लेने से बचें। मित्रों के साथ आज आपका तालमेल अच्छा रहेगा और इनके साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। घर अथवा कार्यक्षेत्र में यदि कोई मामला चल रहा है तो आज आप सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    ​धनु राशि 

    आज शनिवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा है आपको आज सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई अटका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में दी गई सलाह का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में बिता सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें ताकि अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ने पर आपको किसी से उधार न लेना पड़े, यानी आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। शाम का समय परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत होगा।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक आपके सामने आ सकता है जिससे आपको सरप्राइज मिलेगा। आपको किसी को पैसा उधार देने से आज बचना होगा क्योंकि दिया गया धन आपका फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल रहेगा। लेकिन संतान पक्ष से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पिता की सलाह से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। मकर राशि के कारोबारियों के लिए आज शाम का समय अधिक अनुकूल है।

    यह भी पढ़ें :  Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि में मौजूद शनि आज कुंभ राशि के लिए लाभ की स्थिति बना रहे हैं। आज आज राजनीति और सामाजिक कार्य में सक्रिय रह सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, इस मामले में कुछ धन भी खर्च होगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज इसका लाभ आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, धैर्य से स्थिति को संभालने में सफल होंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आपका खोया हुआ अथवा अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज आप बुद्धि और चतुराई से किसी कठिन समस्या का समाधान पाने में सफल रहेंगे। आप परिवार के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आज समय निकालेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाएंगे। आज शाम के समय आप किसी मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी, वाहन पर आज धन खर्च का योग बना हुआ है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है।

    यह भी पढ़ें: घर में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए, कैसे करें वास्तु दोष दूर

    यह भी पढ़ें: हेल्थ स्पेशल: इज़ी चेक ब्रैस्ट स्तन-कैंसर को जल्द पहचानने की दिशा में अपोलो कैंसर सेंटर ने लगाई एक बड़ी तकनीकी छलांग

    यह भी पढ़ें: मन में है भारी क्रोध और तनाव, तो खुद को शांत और सौम्य रखने के 5 प्रभावी तरीके, हर हाल में रहेंगे खुश..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026742 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026618 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026512 Views
    Don't Miss

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत…

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.