Featuredधर्म

राशिफल 28 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: राशिफल के अनुसार आज यानी 28 फरवरी 2024 बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों को नए कार्य का ऑफर मिल सकता है तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष राशि

आज आप किसी शादी, पार्टी में सम्मिलित होने के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड सकता है। पत्नी का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार और व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें :  पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का सम्मान, जांजगीर-चाम्पा के किसान सम्मेलन में हुआ 10 कलमकारों का सम्मान

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें। नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन देन आज न करें। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते है। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार मे न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते है। अपनो का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगे। कोई नया वाहन और मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगियों का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते है। काम में रुकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। जिस काम का बहुत दिनो से सोच रहें हैं। आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर राशि

आज आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार और व्यवसाय में कर सकते है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें :  प्रिंसिपल सर छलकाते हैं जाम..फिर करवाते हैं मसाज, नर्सिंग छात्राओं ने CM से की शिकायत

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते है। कार्यक्षेत्र में पार्टनरों का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते है। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button