Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2024No Comments8 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 22 मई को चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। इस दौरान चंद्रमा आज स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से संचार करेंगे करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज सूर्य वृषभ राशि में शुक्र और गुरु के साथ विराजमान रहेंगे। साथ ही सूर्य से द्वादश भाव में बुध ग्रह की उपस्थिति रहने से वाशि नामक योग आज मेष, वृश्चिक और मीन सहित कई राशियों को लाभ दिलाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं आज सितारों की चला से आपकी लाइफ पर कैसा प्रभाव दिखेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आज आप कामकाज में चल रही परेशानी और उलझन से निकलने में सफल होंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी यह भी है कि अपनी सोच और समझ को सुधारने का प्रयास करें और जो भी निर्णय लें उस पर गंभीरता से विचार करके निर्णय लें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो तो आज इसकी अनदेखी न करें और चिकित्सक से परामर्श लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी और आपको कमाई का नया स्रोत भी प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

    ​वृषभ राशि

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके काम की सराहना होगी और आप अपनी कार्यशैली से अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों के साथ आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। कामकाज में आज नई योजनाएं लागू करेंगे और आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज उलझन और तनाव वाला रह सकता है। आज आपको अपने कामकाज में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा और अपने आहार में संतुलन बनाए रखना होगा। आज आपका मन अध्यात्म और दर्शन की ओर अग्रसर होगा। ध्यान योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा इससे आपको मानसिक बल की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें :  कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन बहुत अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की और उन्नति का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और आपको आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह से काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने कारोबार व्यापार में पैसा कमाने के कई नए रास्ते नजर आएंगे। आपको अपने व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू करने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार के साथ आज घूमने अथवा मनोरंजक पल बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। कोई सरकारी काम आज आपका बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष रहेगा। आपको आज निवेश से भी फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप वेतन वृद्धि या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपको इस मामले में परिश्रम का लाभ मिलेगा। आपकी आय के स्रोत में कुछ बदलाव हो सकता हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपका प्रभाव बढेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में कुछ उलझन और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपको अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। साथ ही आपको सेहत के प्रति भी अपको अपना ध्यान रखना होगा। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपनी विश्वसनीयता पर भरोसा करना होगा और अपने विचारों को स्पष्ट करने का प्रयास करना होगा।

    यह भी पढ़ें :  जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ प्रतिबंधित

    ​तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। किसी काम में आपको आज इनकी सलाह से आपको फायदा मिलेगा। वैसे आज किसी पारिवारिक मुद्दों को लेकर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है जिसका आप घर के बड़ों की मदद से हल निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। वैसे आपके लिए आज सलाह है कि मन में किसी बात को लेकर आप अहंकार नहीं पालें।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। आज आपको लाइफ से ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। आप अपने काम में सफल होंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आज आपको सपोर्ट करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को भी आज अपने निवेश में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैसा कमाने के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा, आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा और आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के तरीके निकालेंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन प्रेम और रोमांच से भरपूर रहेगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में ध्यान देने की जरूरत है, किसी तकनीकी समस्या की वजह से आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार में नए प्रोजेक्ट में निवेश करने से बचना चाहिए। बिजनेस में धोखा मिलने का भी खतरा हो सकता है इसलिए बेहद सतर्कता से हर पहलू पर नजर रखें। बिजनस में आज साझेदारों से आपको मेलजोल बनाकर रखना होगा। आपको अपने प्रियजनों के साथ आज बातचीत का सिलसिला बनाए रखना होगा इससे आपके रिश्ते में प्रेम और सहयोग बढेगा। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत के प्रति सजग रहें और खान पान में लापरवाही से बचें।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में परेशानी और उलझन देने वाला रह सकता है। आज आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको अपने काम में सावधान रहना होगा और अपने फैसले सोच-समझकर लेना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए हो सके तो इस विचार को आज मन से निकाल दें और जो काम कर रहे हैं उस पर ही पूरा फोकस करें। आज सितारों की गणना से मालूम होता है कि आपको पिताजी से मेलजोल बनाकर रखना होगा नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा, पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    ​कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज भाग्य से पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। अधिकारी वर्ग आज आपके काम से प्रभावित होंगे और आपके काम की सराहना भी करेंगे। निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है, आपको अपने निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नए लोगों से आज आपकी जान पहचान हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, कोई चल रही स्वास्थ्य समस्या से आज आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आज आपको अपने काम को बढ़ाने के लिए नई तकनीक अपनाने की सलाह दी जाती है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपको उन्नति के कई शानदार अवसर मिलने वाले हैं। कुछ नए लोगों से आज आपका संपर्क और संबंध बन सकता है। अगर आपकी शादी की बात चल रही है तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन होना भी आज संभव है। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ जश्न मनाएंगे। आज आप अपने घर के लिए कुछ नया सामान आ सकता है, भौतिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको खुशियां मिलेंगी। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आपका मन लगेगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    March 25, 2026

    Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    March 25, 2026

    Korba: हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मौत, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा

    March 25, 2026

    नगर निगम कोरबा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग 915 करोड़ रुपये के बजट पर पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की कड़ी प्रतिक्रिया

    March 25, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026715 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026610 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026498 Views
    Don't Miss

    Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे – कोरबा जिला के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म…

    छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    March 25, 2026

    Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.