Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 2, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 2 जून दिन रविवार को चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करने वाले हैं और बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त होने वाले हैं, जहां बुध के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह की भी युति बन रही है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग, रेवती नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह राशि वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और कन्या राशि वालों का एक से अधिक स्रोतों से पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं मकर राशि वालों को धन संबंधी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा..

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर पर किसी मेहमान के आगमन से आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। रिश्तों में चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म करेंगे। जीवनसाथी के लिए कुछ नए आभूषण और उपहार आदि ला सकते हैं। आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। कारोबार में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है, जिसमें काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। आप अपनी सोच से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। बड़े मुनाफे के चक्कर में आपको कोई भी छोटा मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य बनाए रखने का दिन होगा। कार्यस्थल पर शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन वे असफल होंगे। अगर आप किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे समय पर पूरा करें। लेनदेन के मामले में आपको लोगों के सामने अपनी बात रखनी होगी, अन्यथा वे आपको झूठा साबित कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर सभी सदस्य मौजूद रहेंगे और उनके साथ जरूरी चर्चा भी करेंगे। सायंकाल का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: पीड़िता को घर पर अकेली पाकर जबरन दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ वरिष्ठ लोगों से मिलकर आप अपनी किसी समस्या का समाधान आसानी से निकाल पाएंगे। बिजनस करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत सावधान रहना होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और अन्य गतिविधियों में शामिल न हों, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। किसी मित्र से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशि

    भाग्य की दृष्टि से कन्या राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि जागृत होगी और आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। एक से अधिक स्रोतों से पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़े लक्ष्य की चाह में छोटे लक्ष्य को हाथ से मत जाने दे। साझेदारी में कोई काम करने से आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे आप अपने कुछ पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल का समय प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, आपको लापरवाही बरतने से बचना चाहिए और खान-पान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। व्यापार में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया जाएगा और अचानक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और बच्चों का विकास देखकर मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज खत्म हो जाएगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपने खानपान में सावधानी बरतें और स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें, अन्यथा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शुभ समाचार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और विदेश यात्रा पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। किसी पुरानी गलती के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और शाम के समय लव पार्टनर के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। बिजनस करने वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें समय पर पूरा कर लेंगे। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में अगर किसी सदस्य के साथ कोई अनबन चल रही है तो आज खत्म हो जाएगी और सभी सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। धन संबंधी मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखना चाहिए, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। कला कौशल में निखार आएगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापारी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अच्छा मुनाफा कमाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी खास रिश्तेदार के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा और नए नए पकवान भी बनाए जाएंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे और व्यक्तिगत मामलों पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे। किसी भी कार्य को करते समय आपको उसकी नीति और नियमों का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ व्यतीत होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे और परिवार की जिम्‍मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपके अंदर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। आपको कोई महत्वपूर्ण बात गुप्त रखनी होगी, अन्यथा वह बात लोगों के सामने आ सकती है। सायंकाल का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026

    राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 24, 2026

    एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026689 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026598 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026492 Views
    Don't Miss

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती…

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.