Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 12, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 12 जुलाई शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज मंगल का भी गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज गुरु मंगल योग भी बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन वृषभ, कर्क और तुला राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति से अन्य सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज शुक्रवार को हो रहा है गुरु मंगल योग से मेष राशि के जातकों को दिन के पहले भाग में लाभ मिलेगा। मंगल आपकी राशि से जाते हुए आपको आज लाभ प्रदान करेंगे। आज आपका दिन दान-पुण्य के कार्यों में भी बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपके विरोधी आज आपकी सफलता से मन ही मन जल सकते हैं। लेकिन आपको अच्छा व्यवहार अपनाकर सभी को खुश रखना होगा। शाम के समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा में सफलता पाने के लिए अच्छा है, शिक्षा पर ध्यान दें।

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूरी होगी। आपको आज परिवार के सहयोग लाभ मिलने का भी योग है। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है, खास तौर पर उनकी शिक्षा और सेहत को लेकर। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान के योग नजर आ रहे हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि अधिक भाग दौड़ के कारण थकान और मानसिक परेशानी महसूस करेगे।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज बारहवें घर में मंगल और गुरु की युति होने जा रही है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। आपको अपनी प्रबंधन क्षमता का भी इस्तेमाल करना होगा। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी है तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद और लाभकारी हेगी। आज उच्चाधिकारियों की कृपा से नौकरी में आपका प्रमोशन अथवा प्रभाव बढ़ सकता है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के सितारे आज चमक रहे हैं। आपकी राशि से आज चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आज अचानक आपको बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सितारे कहते हैं कि, अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। आपके लिए आज सलाह है कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान हो सकता हैं।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने का दिन है। आपको आज आलस्य का त्याग कर काम पर फोकस करना चाहिए। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेंगी। आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। ससुराल के संबंधियों से आपको आज लाभ मिलेगा।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के जातको के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा दिन रात संचार करेगं। ऐसे मं आज आपको भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। वैसे आज बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। आज व्यापार के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आपको अपने पिता की सलाह से आज फायदा हो सकता है। आज का दिन दान-पुण्य और सेवा में बीतेगा और शत्रु शांत रहेगे। दाम्पत्य जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी और मन से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको आज व्याापार में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। बौद्धिक कुशलता से आज आप किसी कठिन काम को भी सरल बना पाएंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे और आपकी मदद भी करेगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान मिलेगा। आज भाग दौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इस मामले में अपना ध्यान रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी है। आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में हो रहा है चंद्रमा का संचार आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। वैसे आपको कार्य में सफलता के लिए आज वाणी पर संयम रखना होगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम बनता नजर आ रहा है। शाम का समय अपनों के साथ मौज मस्ती में बिताएगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आज आप आलस को त्यागकर अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आज आपके काम आएगी।

    ​धनु राशि 

    आज शुक्रवार का दिन धनु राशि के लिए अनुकूल है लेकिन आज के दिन पैसों के लेन-देन में इन्हें सावधानी बरतनी होगी। किसी से अगर आपको पैसा वसूलना है तो आज आपका प्रयास असफल हो सकता है। वैसे आज आपकी कमाई बनी रहेगी। बिजनस में भी आज के दिन धनु राशि के जातक लाभ पाएंगे। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमे आपको बेहुत ही ज्यादा सतर्कता से चलना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। किसी से भी आज अपने राज के बारे में कुछ न कहें। आज घरेलू सामानों पर भी धन खर्च होने का योग है। सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलने से आपको मन आज प्रसन्न होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख मिलेगा। आज इस राशि के छात्र अनपी शिक्षा को लेकर गंभीर दिखेंगे जिसका इनको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। आज मकर राशि के जातकों को पिता की ओर से भी लाभ मिलेगा। आज धार्मिक स्थलों पर जाने का भी प्लान बन सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक से वाहन खराब हो जाने से आपका खर्च बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसे खरीदने या बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि लापरवाही से नुकसान होने का भय है। पारिवारिक जीवन मे आज संतान की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। कुछ जरूरी काम आपका किसी तकनीकी समस्या की वजह से अटक सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से बातचीत में गंभीरता और संयम बनाए रखना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है। खर्च के मामले में आपको आज हाथ समेटकर चलना होगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी कृपा से लाभ पाने वाला रहेगा वेसे आज काम का दबाव और मानसिक उलझन भी बना रह सकता है। आपको आज किसी मित्र या पड़ोसी से रोचक खबर मिल सकती है। आज माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके बीच तालमेल बना रहेगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। रुचिकर भोजन का भी आपको आज आनंद मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: वेटिंग टिकट पर रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब गलती की तो बीच रास्ते में ही उतार देगा टीटी

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: चाणक्य के अनुसार देश के प्रधान को कैसा होना चाहिए ?

    यह भी पढ़ें: हंसने से ठीक होगी मेंटल हेल्थ, जानें लाफिंग से कैसे होती है हीलिंग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026

    राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 26, 2026

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026723 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026613 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026502 Views
    Don't Miss

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के…

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.