राशिफल 08 जनवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

ज्योतिषियों की मानें तो आज (सोमवार) पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। बुध के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आज कारोबार में अपार सफलता मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के रिश्ते मधुर होंगे। उनके विचार और व्यवहार में बदलाव दिखेगा।

तुल्यनिन्दास्तुतिर्मौनी सन्तुष्टो येन केनचित्‌। अनिकेतः स्थिरमतिर्भक्तिमान्मे प्रियो नरः॥

जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ ‘गीता’ के 12 वें अध्याय के 19 वें श्लोक में अपने परम शिष्य अर्जुन से कहते हैं-हे कौन्तेय! जो व्यक्ति निंदा-स्तुति को एक समान समझता है। शरीर के किसी भी प्रकार के निर्वहन में संतुष्ट रहता है। साथ ही रहने वाले स्थान पर ममता और आसक्ति से रहित है-वह स्थिरबुद्धि वाला पुरुष मुझे बेहद प्रिय है।

मेष राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  हेल्थ टिप्स: करवटें बदलते-बदलते कट जाती है रात...तो सोने से पहले ट्राई करें ये योगासन, आएगी चैन की नींद

मिथुन राशि

आज आप किसी विपत्ति में फस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बडा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला राशि

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जिससे लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें :  ऑस्ट्रिया में अंधाधुंध गोलीबारी से मौत का तांडव, 8 छात्रों समेत 10 लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

धनु राशि

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -