Featuredकोरबा

राजयोग मेडिटेशन द्वारा ही जीवन में सुख शान्ति की प्राप्ति: बी.के. बिन्दु

Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  श्री श्याम अखाडा कोरबा द्वारा ग्राम बुंदेली में भजन संध्या का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्था की बहनो को भी आमंत्रित कर इन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विघालय के कोरबा सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. रूकमणी, जमनीपाली सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. बिन्दु तथा अधिवक्ता भाता बी. के. शेखरराम सिहं जी एवं भाता के.वी.एस.एन प्रसाद जी उपस्थित रहें।

IMG 20240915 WA0018 IMG 20240915 WA0017

इस अवसर पर बी.के. बिन्दु बहन ने कहा कि संसार मे आज हर व्यक्ति दुखी है तनाव मे है ,चाहे वो धनवान हो चाहे धनहिन हो! क्योकि सच्ची सुख व शान्ति हमारे अंदर विराजमान है जिसे राजयोग के माध्यम से जाना जाता है और इस राजयोग की शिक्षा निराकार परमपिता शिव ब्रम्हाकुमारी बहनो के माध्यम से समस्त संसार को दे रहे है।

IMG 20240915 WA0014 IMG 20240915 WA0015

इस अवसर पर बी.के. रूकमणी दीदी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए श्याम भजन संध्या के आयोजन कर्ता भ्भाता सचिन सिंघानिया एवं उनके परिवार का धन्यवाद देते हुए कहा कि परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित होकर स्वर्णिम दुनिया कि रचना कर रहे है, जहां श्री कृष्ण जी की दैवीय दुनिया होगी।

यदि हम सभी श्री कृष्ण जी की दुनिया में जाना चाहते है तो हमे भी हमारे जीवन में सतगुणों को धारण करना होगा जिसके लिए राजयोग प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय मे निःशुल्क सिखाया जाता है। आप सभी राजयोग सिखने के लिए आमंत्रित हैं।

IMG 20240915 WA0013

कार्यक्रम के अंत मे आयोजन कर्ता का ब्रम्हाकुमारी दीदीयों द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्लोगन भेंट कर सम्मानित किया गया और बी.के. बिन्दु बहन द्वारा सभी को राजयोग की अनुभूति कमेंट्री के माध्यम से कराया गया जिसका लाभ पंडाल में उपस्थित हजारो लोगो ने लिया।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button