Featuredदेश

मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर नही लिख सकी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा, जो लिखा उसे पढ़कर आप पकड़ लेंगे माथा

Spread the love

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है।

IMG 20240619 153420

दरअसल, धार जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। इससे पहले रथ पर लगे फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, उन्होंने- बेढी पडाओ बच्चाव लिख दिया।

https://twitter.com/arjunyadav_0/status/1803322131175850253?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1803322131175850253%7Ctwgr%5Eedcb3ab5a9d68307379d90d4ab17858f147c9fd6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

कांग्रेस ने बोला हमला

मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- लोकसभा चुनाव जीतीं धार-महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। 12 वीं तक पढ़ी हैं लेकिन, वह भी लिखते नहीं आ रहा है, बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

b8852b05 66dd 4d3b be76 814c75530a0d 1718772178654

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे फोटो वीडियो

मंत्री द्वारा लिखे गए गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पिता की हत्या कर केरल भागने की फिराक में था आरोपी पुत्र, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

यह भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग के शिकार तीसरे पीड़ित सद्दाम की भी मौत, गो तस्करी के शक में भीड़ ने की थी यूपी के 3 युवकों की पिटाई

यह भी पढ़ें :  पलायन की समस्या पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करें सरकार : संतोष तिवारी; छग में केरल, महाराष्ट्र, कश्मीर की पटकथाओं को टैक्स फ्री

यह भी पढ़ें: दारू पिया, एसी चलाई और कार में सो गया…फिर अगली सुबह जो हुआ !

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button