मूलनिवासी संघ का सूर्यवंशी भवन में दो दिवसीय कैडर कार्यक्रम

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: बामसेफ की आफ सुट विंग मूलनिवासी संघ ने सूर्यवंशी भवन में मूलनिवासीयों को जागरूक करने के लिए दो दिवसीय कैडर कार्यक्रम रखा। यह कार्यक्रम 27जनवरी से 28 जनवरी के शाम तक हुई। मूलनिवासी हेमराज पटेल ने कैडर लिया। मूलनिवासियों के समस्या पर कैडर दिया। जिसमे मूलनिवासियों के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समस्या को गहराई से समझाया तथा निवारण भी बताया।

IMG 20240129 WA0002

संविधान कैसे बना, आजादी के बाद वर्तमान में संवैधानिक फेरबदल को समझाया। मूलनिवासियो के शासन, प्रशासन में भागीदारी की कमी के कारण व निवारण बताया। बामसेफ मूलनिवासी संघ के पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक ) PPID के उद्देश्य बताये। कार्यक्रम में 70 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया था।

यह भी पढ़ें :  बालको प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक हस्तक्षेप; छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर हमला बर्दाश्त नहीं: जयसिंह अग्रवाल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -