महिला का अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराध में रामपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:
नाम आरोपी – 1. ओसामा खान पिता अहमद खान उम्र 18 वर्ष साकिन आरामशीन नूरी मस्जिद के पास चौकी रामपुर 2. तनजीम हुसैन पिता ताहिर हुसैन उम्र 19 वर्ष साकिन आरामशीन नूरी मस्जिद के पास चौकी रामपुर

टाइल्स लगाने वाले मिस्त्रियों ने बाथरूम की खिड़की से बनाये अश्लील वीडियो

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.05.2022 को प्रार्थीया ने चौकी उपस्थित आकर आरोपी ओसामा एवं तनजीम घर में टाईल्स लगाने का काम करने आये थे, जो घर के बाथरूम में टाईल्स लगा रहे थे, जो कि प्रार्थिया का लज्जा भंग करने के उददेश्य से बाथरूम की खिड़की से अश्लील वीडियो बनाये है कि लिखित आवेदन पत्र पेश की है। जिस पर अपराध क्रमांक 457 / 2022 धारा 354 (ग), 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण महिला संबंधी अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश प्राप्त होने पर चौकी रामपुर के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमी पश्चात् तत्काल टीम गठित कर प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक तौफिक खान, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
509FansLike
50FollowersFollow
975SubscribersSubscribe

राशिफल 18 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मेष, मिथुन और तुला राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। चंद्रमा का संचार आज दिन रात मेष...

Related News

- Advertisement -