Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिलाओं को ₹ 2100 महीने, बुजुर्गों का फ्री इलाज, पानी के बिल माफ, बस में मुफ्त सफर, आप भी देखें केजरीवाल की 15 गारंटियों की सूची
    Featured

    महिलाओं को ₹ 2100 महीने, बुजुर्गों का फ्री इलाज, पानी के बिल माफ, बस में मुफ्त सफर, आप भी देखें केजरीवाल की 15 गारंटियों की सूची

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64935750317379887157435f659af56818301e25e56332c0081993cd3da6fff75d9bae26d9a280a4681c6a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक ने दिल्ली वालों को 15 गारंटी दी है. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के जनता से साथ मांगते हुए उन्हें 15 गारंटी का वादा दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पहले की 6 रेवड़ियों को भी जारी रखने का ऐलान किया है.

    योजनाओं का ऐलान करते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा साफ कर दिया गया है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त पानी समेत आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा. इन सभी को जोड़ो जाए तो अगर कमल का बटन दबाया गया तो हर महीने मिलने वाले 25 हजार के फायदे बंद हो जाएंगे. जिससे गरीब परिवार पर काफी असर पड़ेगा.

    अरविंद केजरीवाल की 15 गारंटियाँ

    1. अरविंद केजरीवाल की पहली गारंटी रोजगार की गारंटी है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार न रहें इसके लिए सबको रोजगार दिया जाएगा. हमारे पास इस काम के लिए पूरी टीम है. हम प्लान बना रहे हैं कि कैसे हर बच्चे को रोजगार दिया जाए.
    2. केजरीवाल की दूसरी गारंटी महिलाओं के सम्मान की गारंटी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर एक महिला को 2100 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे. सरकार बनते ही पहला फैसला यही लिया जाएगा.
    3. तीसरी गारंटी में बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हमारी सरकार 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेगी. इका सारा खर्च दिल्ली सरकार द्वारा दिया जाएगा.
    4. दिल्ली में पानी की समस्या सबसे बड़ी समस्या है. उन्होंने इसपर बात करते हुए कहा कि जब मैं जेल में था तो पता चला कि लोगों को हजारों रुपये का वाटर बिल भेजा गया. जिन्हें भी लगता है कि उनका वाटर बिल गलत है वो ना भरें. सरकार बनते ही हम सभी गलत बिलों को माफ कर देंगे.
    5. वहीं पानी की समस्या पर ही अपनी पांचवी गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि पिछले चुनाव में भी गारंटी दी थी कि हर घर में 24 घंटे साफ पानी का इंतजाम किया जाएगा, लेकिन ये काम पूरा नहीं कर पाया. कोरोना और जेल के कारण इसे पूरा करने में काफी परेशानी हुई. लेकिन अब इसे जरूर पूरा किया जाएगा.
    6. यमुना की सफाई पर भी अरविंद केजरीवाल ने यही सफाई देते हुए कहा कि इस बार यमुना की सफाई की पूरी गारंटी देता हूं. इस बार मेरी टीम इस समस्या का हल जरूर ढूंढ लेगी.
    7. सड़क को लेकर उन्होंने कहा कि हमने पिछले चुनाव में भी सड़को को यूरोपियन स्टैंडर्ड बनाने की बात कही थी. लेकिन ये काम पूरा नहीं कर पाया क्योंकि हमारी टीम जेल के कारण ये काम ढंग से नहीं कर पाई. इस बार हम जरूर इस पर ध्यान देंगे.
    8. अरविंद केजरीवाल ने अपनी आठवी गारंटी में दलित समाज के बच्चों को फ्री शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि दलित समाज का कोई भी बच्चा विदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले ले उसका पूरा खर्च डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के तहत सरकार द्वारा उठाया जाएगा.
    9. इसके साथ छात्रों को फ्री बस का सफर देने की गारंटी दी गई है. साथ ही मेट्रो में किराए में 50 प्रतिशत की छूट की भी बात कही गई है.
    10. अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले पुजारी और ग्रंथी को हर महीने पैसे देने का गारंटी दिया है. उन्होंने कहा इसमें से कोई भी गरीब नहीं रहेगा.
    11. इसके साथ बिजली बिल और पानी बिल माफ होने का फायदा किरायेदारों को भी देने का गांरटी है.
    12. दिल्ली में सीवर की समस्या भी काफी गंभीर है. इस समस्या को ठीक करने की भी गारंटी आप सरकार द्वारा ली गई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार बनने के 15 दिनों के अंदर सभी सीवर को ठीक कर दिया जाएगा. वहीं पुरानी सीवर लाइनों को डेढ़ साल के अंदर बदल दिया जाएगा.
    13. इसके अलावा गरीबों के लिए फिर से राशन कार्ड सेवा शुरु किया जाएगा. जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी.
    14. अरविंद केजरीवाल ने ऑटो और टैक्सी व ई रिक्शा चालकों का भी पूरा ध्यान रखा है. उन्होंने इन सभी की बेटी की शादी में दिल्ली सरकार की ओर से एक लाख रूपए देने का वादा किया है. इसके अलावा 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेस भी देने की गारंटी है.
    15. इसके अलावा कानून व्यवस्था को सही करने के लिए सभी RWAs में सरकार की ओर से प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स दिए जाएंगे.
    यह भी पढ़ें :  Raipur: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व अवैध शराब बिक्री करने वाले कुल 64 आरोपियों तथा हुक्का एवं उससे संबंधित सामग्री की बिक्री करने वाले 11 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही

    यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ के अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह ने लिखा दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: महाकुंभ में बूढ़े मां बाप को छोड़ गए बेटे, आंखों से बहने लगे आँसू, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: मृतक के शव को एक पल के लिए भी अकेला क्यों नहीं छोड़ते हैं? जाने इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026808 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026730 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026658 Views
    Don't Miss

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.