Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जिले में जबरदस्त तैयारी, सीतामढ़ी चौक पर होगा राहुल का भव्य स्वागत, ट्रांसपोर्ट नगर में होगी विशाल जनसभा
    Featured

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जिले में जबरदस्त तैयारी, सीतामढ़ी चौक पर होगा राहुल का भव्य स्वागत, ट्रांसपोर्ट नगर में होगी विशाल जनसभा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कोरबा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल की देख-रेख में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय में कोरबा जिले के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विजय जांगीड़ और चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में श्री यादव ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी की इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य उद्देश्य न्याय का हक हासिल करने व नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों का अहम हिस्सा है। इसके लिए उनका यह राष्ट्रव्यापी अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में, 11 व 12 फरवरी को राहुल गांधी कोरबा के लोगों से मिलने के लिए आ रहे हैं। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

    संबोधन की अगली कड़ी में एआइसीसी सचिव एवं कांग्रेस सहप्रभारी विजय जांगीड़ ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक यात्रा को व्यापक पैमाने पर सफल बनाने के लिए हर कांग्रेसी को राष्ट्रहित के इस मिशन का सहभागी बनना होगा। उन्होंने कहा कि कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग निवासरत है। इस नजरिए से भी कोरबा का महत्व बहुत बढ़ जाता है और सभी कार्यकर्ताओं को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए इस आयोजन को सफल बनाना है। यह पार्टी का एक महत्वपूर्ण मिशन है, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं।

    यह भी पढ़ें :  IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    टीपी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल

    इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिला कांग्रेस द्वारा इस संबंध में की जा रही तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए और बताया कि कोरबा शहर में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, सीतामणी क्षेत्र में प्रवेश करेगी और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर उनके भव्य स्वागत की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीपी नगर चौराहे पर उपस्थित आम जनों को राहुल गांधी द्वारा संबोधित किया जाएगा। यहां से वे इंदिरा स्टेडियम परिसर जायेंगे। तत्पश्चात ट्रांसपोर्ट नगर चौक से पुनः प्रारंभ होने वाली यह यात्रा सीएसईबी चौक होते हुए दर्री-छूरी मार्ग से कटघोरा के लिए आगे प्रस्थान करेगी

    बैठक में इनकी रही विशेष उपस्थिति

    बैठक में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक यू डी मिंज, गुलाब कमरो, मोहित केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, उषा तिवारी, हरीश परसाई, शेख इस्तियाक, गोरेलाल यादव, संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, सुधीर जैन, दुष्यंत शर्मा, बीएन सिंह, प्रशांत मिश्रा, मुरली महंत, अशोक मिश्रा, अशोक दुबे, आनंद पालीवाल, संतोषी दीवान, मनोज चौहान, सूरज दास मानिकपुरी, राकेश तांती, लखनी साहू, सुखसागर निर्मलकर, बसंत चंद्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

    महिला कांग्रेस कमेटी की भी हुई बैठक

    कोरबा जिले में प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोरबा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में संपन्न हुई। महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने उपस्थित समस्त महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ एकजुटता का परिचय देते हुए समुचित प्रयास करना है। श्री राहुल का आगमन कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इस अवसर पर सीमा उपाध्याय, शालू पनरिया, कांती यादव, गीता महंत, शांता मंडावे, लेखिका चंद्रा, ललिता गवेल, हसीना बेगम, पूजा श्रीवास्तव, गीता सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026625 Views
    Don't Miss

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.