Featuredदेश

भारतीय मछुआरों को पकड़कर ले जा रही थी पाकिस्तानी एजेंसी, कोस्ट गार्ड के जहाज ने दो घंटे तक किया पीछा और…

Spread the love

गुजरात
अहमदाबाद/स्वराज टुडे: भारतीय तटरक्षकों ने सात मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) से छुड़ा लिया है। भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास रविवार को पीएमएसए द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया था। तटरक्षक बलों को दोपहर में नो-फिशिंग जोन के पास चल रही एक मछली पकड़ने वाली नौका से संकट का संकेत मिला था।

पीटीआई के अनुसार 17 नवंबर को दोपहर 03:30 बजे गश्त पर निकले भारतीय तटरक्षक बल के जहाज को मदद के लिए यह कॉल मिली थी। इसमें कहा गया था कि एक अन्य भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाज ने रोक लिया है और उसमें सवार सात भारतीय चालक दल के सदस्यों को पकड़ लिया गया है।

दो घंटे तक किया पीछा

तटरक्षक बल तुरंत हरकत में आए और अपना जहाज भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा (आईएमबीएल) के पास ले गए। पीएमएसए जहाज द्वारा पीछे हटने के प्रयासों के बावजूद भारतीय तटरक्षकों ने पाकिस्तानी जहाज को रोक लिया और सातों मछुआरों को रिहा करने के लिए राजी कर लिया। वे उन्हें सुरक्षित निकालने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि भारतीय मछुआरों को बचाने के लिए आईसीजीएस दो घंटे से अधिक समय तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा करता रहा।

https://x.com/ANI/status/1858522064669581756?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1858522064669581756%7Ctwgr%5E8c6383673a5070a3e154774d9b60231cb9ea941e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया, ‘पाकिस्तान के साथ समुद्री सीमा रेखा के करीब तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज ने करीब दो घंटे तक पीछा करने के बाद पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाज पीएमएस नुसरत का पीछा किया और उन्हें साफ तौर पर बताया कि किसी भी हालत में वह पाकिस्तानी जहाज को भारतीय जल क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से भारतीय मछुआरों को ले जाने की अनुमति नहीं देगा। भारतीय मछुआरों को बचाने के लिए आईसीजीएस दो घंटे से अधिक समय तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा करता रहा।’

यह भी पढ़ें :  प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बिठाकर युवक कर रहा था रोमांस, पुलिस ने काटा चालान

सभी मछुआरे ठीक हैं

जानकारी के मुताबिक सभी मछुआरे ठीक हैं। घटना के दौरान काल भैरव के क्षतिग्रस्त होने और डूबने की सूचना है। तटरक्षक बल का जहाज 18 नवंबर को ओखा हार्बर पर लौट आया। यहां टकराव की परिस्थितियों और उसके बाद के बचाव अभियान की जांच के लिए आईसीजी, राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसियों और मत्स्य पालन अधिकारियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त जांच की गई।

यह भी पढ़ें: धारपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की वजह से छात्र की मौत, परिवार ने मांगा न्याय

यह भी पढ़ें: हर्ष इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर हर्ष पालीवाल अपने माता-पिता सहित गिरफ्तार, लाखों की धोखाघड़ी का मामला

यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति में B.ED की मान्यता खत्म, डिग्री रहने के बाद भी नहीं बन पाएंगे प्राइमरी शिक्षक

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button