Featuredकोरबा

भाजयुमो सदस्यता रथ यात्रा का पसान में हुआ समापन

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने हेतु युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता रथ यात्रा निकाली गई जो 4 अक्टूबर से सीतामढ़ी के राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई जो 11 अक्टूबर तक इस सदस्यता अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया कोरबा जिले के सभी 19 मंडलों में यह रथ यात्रा गई और लगभग 1000 किलोमीटर का सफर तय कर इस यात्रा के माध्यम से 6000 से अधिक की संख्या में भाजपा सदस्य बनाए गए पूरे रथ यात्रा के दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज सोनी जी एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य & सदस्याता रथ यात्रा प्रभारी के रूप में सुभाष राठौर जी पूरे यात्रा में उपस्थित रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरबा जिले में निवासरथ प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं सभी जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं ने इस सदस्यता रथ यात्रा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रथ यात्रा का समापन आज 11 अक्टूबर को पसान में किया गया।

IMG 20241011 WA0040

इस यात्रा के दौरान सभी लोगों को हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा चलाया जाए योजनाओं को बताया गया और आगामी 2047 तक हमारा भारत देश विकसित भारत बनने अग्रसर है भाजपा के सदस्य बनकर मोदी का साथ निभाना बोला गया।

यह भी पढ़ें :  ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में DM कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी, हॉस्टल में इस हाल में मिला शव

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button