Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज
    Featured

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read9 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7062201881774642237297c0b18bc5a07cc73f9e9b1c0d21c1df5abc408457886e76ffacbcd3d8fbe24653
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    चंद्रपुर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की जहर देकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि यह खौफनाक साजिश पूरे तीन साल तक दबी रही. हेड कांस्टेबल पिता की हत्या के बाद पुलिस में पिता की जगह पर भर्ती हुई और आखिरकार खुद प्रेमी ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया.

    भद्रावती निवासी पुलिसकर्मी आशीष महेश शेडमाके (30) ने 23 मार्च को रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उसने अपनी प्रेमिका और महिला पुलिस कर्मचारी आर्या जयंत बल्लावार पर आरोप लगाया कि उसने अपने पिता, हेड कॉन्स्टेबल जयंत बल्लावार की जहर देकर हत्या की. जानकारी के मुताबिक, आशीष और आर्या के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. जब इस रिश्ते की जानकारी आर्या के पिता को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद और तनाव बढ़ता गया, जिसने एक खौफनाक साजिश का रूप ले लिया.

    प्रेमी ने जहर का इंतजाम किया

    हत्या की योजना के तहत आशीष ने जहर की व्यवस्था करने के लिए अपने रिश्तेदार के नाबालिग बेटे की मदद ली. इसके बाद भद्रावती के 22 वर्षीय चैतन्य उर्फ मोंटी सचिन गेडाम से संपर्क किया गया, जिसने 24 अप्रैल 2023 को कांच की बोतल में जहर लाकर दिया. इसके बदले उसे 5000 रुपए दिए गए.

    मिल्कशेक में जहर मिलाकर दिया

    अगले ही दिन 25 अप्रैल 2023 को आर्या ने अपने पिता को मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिला दिया. जहर पीने के बाद जयंत बल्लावार ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उस समय पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु मानते हुए मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान आर्या ने भ्रामक जानकारी दी, जिससे मामला ठंडे बस्ते में चला गया.

    यह भी पढ़ें :  आयुर्वेद का चमत्कार: बिना ऑपरेशन ठीक हुआ मोतियाबिंद

    चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी खुद पुलिस विभाग से जुड़ी होने के कारण जांच में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 2022 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और 2023 में हत्या को अंजाम दिया गया. इसके बाद दोनों करीब 1-2 साल तक साथ रहे, लेकिन आपसी विवाद बढ़ने पर आशीष ने सच्चाई उजागर कर दी.

    2025 में भर्ती हुए आरोपी प्रेमी-प्रेमिका

    बताया जा रहा है कि आशीष और आर्या दोनों की 2025 में चंद्रपुर पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी और हाल ही में उनकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी. रामनगर पुलिस ने इस मामले में आशीष महेश शेडमाके, आर्या जयंत बल्लावार, चैतन्य उर्फ मोंटी सचिन गेडाम और एक नाबालिग के खिलाफ BNS की धारा 120 (B), 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

    यह भी पढ़ें: कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    यह भी पढ़ें: 4 हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा, 13 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, पढ़िए पूरी ख़बर

    यह भी पढ़ें: मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026740 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026510 Views
    Don't Miss

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    मध्यप्रदेश ग्वालियर/स्वराज टुडे:सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता…

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.