Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बड़ी ख़बर: 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान ! जानिए कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू
    Featured

    बड़ी ख़बर: 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान ! जानिए कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    21 अगस्‍त यानी कल भारत बंद रहेगा। दरअसल एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न दलित संगठन 21 अगस्‍त को सड़कों पर उतरेंगे। इस बंद को कौन-सी राजनीतिक पार्टियां समर्थन दे रही हैं तो क्‍या-क्‍या खुलेगा और क्या बंद रहेगा ? 

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं।

    ऐसे में सवाल ये हैं कि भारत बंद क्यों बुलाया गया है? सुप्रीम कोर्ट का वो कौन-सा फैसला है, जिसका दलित संगठन विरोध कर हैं? दलित संगठनों की क्या मांगे हैं? संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में लेटरल एंट्री क्यों सवालों के घेरे में है? भारत बंद के दौरान क्‍या-क्‍या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।

    क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

    सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था, ”सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए – सीवर की सफाई और बुनकर का काम करने वाले। ये दोनों जातियां एससी में आती हैं, लेकिन इस जाति के लोग बाकियों से अधिक पिछड़े रहते हैं। इन लोगों के उत्थान के लिए राज्‍य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधान के आर्टिकल-341 के खिलाफ नहीं है।”

    सुप्रीम कोर्ट ने कोटे में कोटा निर्धारित करने के फैसले के साथ ही राज्यों को जरूरी हिदायत भी दी। कहा कि राज्य सरकारें मनमर्जी से यह फैसला नहीं कर सकतीं। इसमें भी दो शर्त लागू होंगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    गूगल ट्रेंड में भारत बंद

    दलित संगठनों ने 21 अगस्‍त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। यह सुबह से ही गूगल पर ट्रेंड कर रहा है।

    क्‍या हैं दो शर्त

    एससी के भीतर किसी एक जाति को 100% कोटा नहीं दे सकतीं। एससी में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा होना चाहिए।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला उन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुनाया था, जिनमें कहा गया था कि एससी और एसटी के आरक्षण का फायदा उनमें शामिल कुछ ही जातियों को मिला है। इससे कई जातियां पीछे रह गई हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कोटे में कोटा होना चाहिए। इस दलील के आड़े 2004 का फैसला आ रहा था, जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जातियों का वर्गीकरण कर सकते हैं।

    कौन-कौन पार्टियां भारत बंद का कर रहीं समर्थन ?

    देशभर के दलित संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है। इनको बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भारत आदिवासी पार्टी मोहन लात रोत का भी समर्थन मिल रहा है। साथ ही कांग्रेस समेत कुछ पार्टियों के नेता भी समर्थन में हैं।

    बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा

    ”हम सब जानते हैं कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के उप वर्गीकरण के फैसले का पुरजोर विरोध किया है। बहन जी के दिशानिर्देश बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से अपील है कि बीएसपी के नीला झंडा और हाथी निशान के तहत 21 अगस्त 2024 को होने वाले भारत बंद में शामिल हों और जनता को खासकर दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और न्याय पसंद लोगों तक उप वर्गीकरण के बारे में जागरूक करें।”

    यह भी पढ़ें :  अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    साथ ही उन्होंने अपील की है कि बसपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित एवं संवैधानिक तरीके से बड़ी संख्या में भारत बंद में शामिल हों।

    भारत बंद करने वालों की क्या मांगे हैं?

    भारत बंद बुलाने वाले दलित संगठनों की मांगे हैं कि सुप्रीम कोर्ट कोटे में कोटा वाले फैसले को वापस ले या पुनर्विचार करे।

    भारत बंद के दौरान क्‍या बंद रहेगा?

    भारत बंद को लेकर अभी तक किसी भी राज्‍य सरकार ने आधिकारिक तौर पर दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व्यापक कदम उठा रहे हैं। भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

    ये सेवाएं जारी रहेंगी

    21 अगस्त को भारत बंद के दौरान अस्पताल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे, ऐसा माना जा रहा है।

    लेटरल एंट्री पर हंगामा क्यों मचा है ?

    यूपीएससी में लेटरल एंट्री यानी प्राइवेट सेक्टर के लोगों की सरकार के बड़े पदों पर सीधी भर्ती करना है। उद्देश्य है- प्रशासन में एक्सपर्ट्स शामिल होते हैं और प्रतिस्पर्धा बनी रहती है। लेटरल एंट्री के तहत सरकार में संयुक्त सचिव, निदेशक या उप-सचिव की भर्ती होती है। केंद्र सरकार ने 17 अगस्‍त को 45 अधिकारियों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थीं।

    क्‍या लेटरल एंट्री में आरक्षण लागू नहीं होगा?

    इसको लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय का कहना है कि आयोग की ओर से निकाली गई लेटरल वैकेंसी में आरक्षण के वे नियम लागू होंगे, जो यूपीएससी की किसी भी दूसरे परीक्षाओं में लागू होते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- 'या अल्लाह, अब नहीं करेंगे'

    वहीं भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि सरकारी नौकरियों में 13 रोस्टर पॉइंट के जरिए रिजर्वेशन लागू होता है।

    रोस्टर सिस्टम क्या है ?

    इसमें सरकारी नौकरी में हर चौथा पद ओबीसी, हर 7वां पद एससी, हर 14वां पद एसटी और हर 10वां पद ईडब्‍यूएस के लिए रिजर्व होना चाहिए। हालांकि,तीन से कम पदों पर भर्ती के लिए रिजर्वेशन लागू नहीं होता है।

    बता दें कि सरकार ने कानूनी की तकनीकी वजहों का लाभ उठाते हुए अलग-अलग विभागों से तीन से कम पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इसलिए इसमें रिजर्वेशन लागू नहीं होता है। हालांकि, आज सरकार ने लेटरल एंट्री भर्ती रद्द कर दी है।

    यह भी पढ़ें: ‘शादी तो मुझसे ही करनी होगी’..रिश्तेदार बना रहा था दबाव, दहशत में महिला सिपाही ने थाने में ही लगा ली फांसी

    यह भी पढ़ें: बेटे पर तलवार से हुआ हमला तो पत्‍थर लेकर तीन-तीन हमलावरों से भिड़ गई मां, देखिए कैसे खदेड़ा

    यह भी पढ़ें: एक और मेडिकल छात्रा ने वीडियो में दिखाए टॉर्चर के निशान, 7 महीने से सीनियर कर रहा था मारपीट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026

    Korba: दो बाइकों की हुई जानलेवा भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायल

    March 31, 2026

    हनुमंत कथा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था

    March 31, 2026

    ढप-ढप बांकी मोंगरा में आज सजेगा दिव्य दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे लोगों की प्रेत बाधा समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान

    March 31, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026758 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026630 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026609 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का देवलोक…

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026

    Korba: दो बाइकों की हुई जानलेवा भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायल

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.