बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक की मौत 6 घायल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने व्यक्त की शोक संवेदना

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
बेमेतरा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे फैक्ट्री में काम कर रहे लोग दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में 7 घायलों को लाया गया था। 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। वहीं लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया था। ब्लास्ट बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में बनी फैक्ट्री में हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग दौड़े आए।

घायलों की हालत खतरे से बाहर

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा और SDM समेत प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर ने धमाके पुष्टि की और बताया कि हादसे में मरने वाले की पहचान 50 वर्षीय सेवक राम के रूप में हुई है। घायलों में 26 वर्षीय रवि कुमार कुर्रे, 25 वर्षीय नीरज यादव, 27 वर्षीय चंदन कुमार, 26 वर्षीय मनोहर यादव, 26 वर्षीय इंद्रकुमार रघुवंशी, 47 वर्षीय दिलीप ध्रुव शामिल हैं।

घायलों के परिजनों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

वहीं लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। एक घायल के परिजन ने आरोप लगाया कि हादसे के 3 घंटे बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा आए। 4 घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। मलबा हटाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है। लापरवाही बरती जा रही है। मलबे के नीचे लोग दबे हो सकते हैं। फैक्ट्री में करीब 800 लोग काम करते हैं, लेकिन अभी तक सभी कन्फ्यूज हैं।

प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिया जाएगा- अरुण साव

बेमेतरा हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि बेरसी में अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई है। लगातार प्रसाशन के संपर्क में हूं। एसपी से बात हुई है। राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी आसपास के जिलों से बुलाई गई हैं। हर संभव प्रयास प्रशासन के तरफ से किया जा रहा हैं। मलबे में भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम देश में महिलाएं गैर-मजहब के लोगों से कर सकती हैं बिना रोकटोक शादी, शादी के लिए है कानून

यह भी पढ़ें: लोन का EMI देने के बहाने घर बुलाया, फिर दरिंदों ने एक झटके में काट दी रिकवरी एजेंट की गर्दन

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
927SubscribersSubscribe

हाथी ने पहाड़ी कोरवा महिला को कुचलकर मारा, दो मवेशियों को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा को कुचल कर मौत के घाट...

Related News

- Advertisement -