Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बचपन में इसी जगह भगवान श्री राम अपने भाइयों संग खेला करते थे, अयोध्या में आज भी है वो जगह, दर्शन के लिए लगता है भक्तों का तांता
    Featured

    बचपन में इसी जगह भगवान श्री राम अपने भाइयों संग खेला करते थे, अयोध्या में आज भी है वो जगह, दर्शन के लिए लगता है भक्तों का तांता

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज हम आपको अयोध्या की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भगवान श्री राम का बचपन बीता था। अयोध्या में जिस जगह प्रभु राम बचपन में अपने 4 भाइयों संग खेलते थे वो आंगन आज भी अयोध्या में है और लाखों भक्त इस प्राचीन मंदिर के दर्शन करने आते हैं। आइए जानते हैं वो जगह अयोध्या में कहां पर है

    अयोध्या धाम/ स्वराज टुडे: अयोध्या नाम सुनते ही प्रभु राम की जन्मभूमि याद आ जाती है। यह वही पावन भूमि हैं जहां एक तरफ अविरल सरयू प्रवाहित होती है तो दूसरी तरफ श्रीराम के बचपन की समृतियां इस दिव्य भूमि के रोम-रोम में समाहित होती हैं। अयोध्या में श्री राम ने अपने बाल रूप में कई सारी जगहों पर बाल लीलाएं की हैं। उनमे से आज हम आपको एक बहुत दिव्य स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां भगवान राम अपने बाल स्वरूप में पले-बड़े और अपने 4 भाइयों संग वहां खेला करते थे।

    अब आप भी जानने के लिए उत्सुक हो रहे होंगे आखिर अयोध्या धाम में वो कौन सी जगह है जहां श्री राम बचपन में खेला करते थे। आइए जानते हैं इस दिव्य स्थान के बारे में विस्तार से।

    रामचरितमास की चौपाई में प्रभु राम के बचपन में खेलने का वर्णन

    धूसर धूरि भरें तनु आए। भूपति बिहसि गोद बैठाए॥

    चौपाई में लिखा है जब रामलला खेल कर आते थे तो वह अपने पूज्य पिता की गोद में आकर उनसे लिपट कर स्नेह पूर्वक बैठ जाया करते थे।

    दशरथ महल आज भी उसी जगह है स्थापित

    त्रेता युग में भगवान राम अपने बचपन में जिस जगह पले-बड़े हुए और अपने 4 भाइयों संग जहां खेला करते थे वह जगह आज भी अयोध्या में स्थित है। यह स्थान उनके पिता दशरथ जी का महल है। भगवान राम ने अपना बचपन यहीं बिताया था। अयोध्या में यह प्राचीन मंदिर वर्तमान समय में राजा दशरथ महल नाम से प्रसिद्ध है। जिस जगह महाराजा दशरथ का त्रेतायुग के समय भवन था उसी जगह वर्तमान युग के अनुसार इस स्थान का जीर्णोधार विक्रमादित्य द्वारा पुनः कराया गया और इसे अयोध्या धाम के बड़ा स्थान नाम से भी जाना जाता है। भगवान राम इसी आंगन में खेला करते थे ।मंदिर में जब आप प्रवेश करेंगे तो इसके अंदर एक बड़ा सा आंगन है। ये आंगन वहीं हैं जहां श्री राम बचपन में अपने चार भाइयों संग खेला करते थे। इसी भवन में श्री राम का बचपन अपने चार भाइयों संग बीता है। दशरथ महल के अंदर प्रवेश करते ही आपको हनुमान जी के दर्शन होंगे। उसके बाद वहां आप उस आंगन को देख सकेंगे जहां श्री राम ने बाल क्रीडा की थी। फिर जैसे ही आप मंदिर के अंदर जाएंगे आपको श्री राम जी के विग्रह के दर्शन होंगे। दशरथ महल अंदर से बहुत सुंदर बना हुआ है और बहुत ही प्राचीन कलाकृतियों से सुशोभित भी है। इसी के साथ आपको यहां श्री राम के परम पूज्य पिता श्री दशरथ जी की प्रतिकात्मक छवि की तस्वीर और मां कौशल्या की गोद में बैठे श्री राम के बाल स्वरूप की सुंदर छवि वाली तस्वीर के भी दर्शन होंगे।

    यह भी पढ़ें :  दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    राम जन्मभूमि से मात्र 500 मीटर की दूरी पर 

    राम मंदिर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर यह दशरथ महल अयोध्या में स्थित है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने अवश्य आते हैं। मंदिर में सुबह 5 बजे से प्रवेश मिल जाता है और यह शाम 9 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए खुला रहता है। मंदिर परिसर अंदर से काफी भव्य और बड़ा है। रामनवमी के दिन यहां लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और जय श्री राम की जयजयकार से पूरा मंदिर गूंज उठता है।

    Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। स्वराज टुडे न्यूज़ इसकी सत्यता की पुष्टि  नहीं करता ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026625 Views
    Don't Miss

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.