Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026

    अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 34 वाहन जब्त

    March 20, 2026

    सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में डॉ सरोज पाण्डेय ने अनेक सौगातों का किया वायदा
    Featured

    पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में डॉ सरोज पाण्डेय ने अनेक सौगातों का किया वायदा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 27, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय का धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी है । इसके तहत पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा में डॉ सरोज पांडेय स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं से रूबरू कराया । अपने दौरे से अनुभव लेकर सुश्री सरोज पांडे ने बताया कि पाली तानाखार क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए वो नहीं हुआ । आज भी लोगों की जीवन शैली उन्नत नहीं हो पाई है । हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां के लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत लोगों को की सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कोई काम नहीं किया ।

    सुश्री सरोज पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है । अगर लोकसभा चुनाव में लोगों के आशीर्वाद से वो जीतकर आई हैं तो ट्रिपल इंजिन के बदौलत यहां तीव्र गति से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी ।

    उन्होंने अपने घोषणा पत्र में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक सौगातों का जिक्र किया है, जो इस प्रकार है :

    ● नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने हेतु मल्टीप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा ।
    ● औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ।
    ● हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी ।
    ● साखों से मोरगा तक पुल का निर्माण कराया जाएगा ।
    ● चैतुरगढ़ मंदिर को आस्था का बड़े केंद्र व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा ।
    ● बुका जलविहार स्थल को अत्याधुनिक संसाधनों से विकसित किया जाएगा।
    ● पाली ताना खार विधानसभा के सभी पंचायतों में विभिन्न सामाजिक आयोजनों को संपन्न कराने के लिए सर्व सुविधायुक्त कमल भवन का निर्माण कराया जाएगा।
    ● आम, आंवला आदि का बगीचा लगाकर उससे अन्य खाद्य पदार्थ जैसे आंवला मुरब्बा, अचार इत्यादि का उत्पाद केंद्र खोलवाया जाएगा ।
    ● स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों के विक्रय के लिए बाजार की व्यवस्था की जाएगी ।
    ● इस क्षेत्र में कमल चलित अस्पताल प्रारंभ किया जाएगा जिससे रोगों के जांच की सुविधा के साथ उपचार की भी व्यवस्था की जाएगी ।
    ● क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय/समकक्ष स्कूलों की स्थापना की जाएगी ।
    ● पसान में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं योग्य चिकित्सकों से युक्त अस्पताल की स्थापना की जाएगी ● विधानसभा में खेल मैदान और पार्क का निर्माण किया जाएगा।
    ● सकोला में प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर)की स्थापना की जाएगी ।
    ● सरोवर धरोहर योजना के तहत का सौंदरीकरण करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
    ● जर्जर सड़कों का नवीनीकरण और पहुंच विहीन ग्रामों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा ।
    ● इसी तरह कोरबा से अमरकंटक 115 किलोमीटर, रायगढ़ से मोरगा 90 किलोमीटर और पेंड्रा से सोनहत 315 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी।
    ● प्रसिद्ध मातिन दाई मंदिर को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा ।
    ● प्राचीन मंदिर व धरोहर का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
    ● युवाओं को क्रीड़ा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
    ● इसके अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृति को पूरे देश में विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026

    अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 34 वाहन जब्त

    March 20, 2026

    सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    March 20, 2026

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026502 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 202685 Views

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 202668 Views
    Don't Miss

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: आबकारी विभाग यानी एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों…

    अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 34 वाहन जब्त

    March 20, 2026

    सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    March 20, 2026

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    deepaksahu1411@gmail.com

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.