Featuredकोरबा

परशुराम ब्राह्मण समाज ने झोराघाट मे किया वनभोज का आयोजन

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के तत्वाधान में झोराघाट छुरी में वन भोज कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सौ से अधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता की श्रेणी में स्थान दिलाया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के पूजा आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुकुंद उपाध्याय, संदीप शर्मा,एन के त्रिपाठी, सी के शर्मा, तिवारी जी, उपाध्याय जी ने अपनी आवाज के जादू से माहौल को संगीतमय करके खुशनुमा बना दिया
तत्पश्चात संदीप शर्मा ने बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषो को बेहतरीन गेम खिलाकर पूरा दिन को मनोरंजन से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में शामिल सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री देवेन्द्र पाण्डेय, बी के शुक्ला, सुशील पाण्डेय, बी एन शुक्ला, योगेश दुबे, मुकुंद उपाध्याय, संदीप शर्मा, सी के शर्मा, उपाध्याय जी, तिवारी जी एवं नारी शक्ति के रूप में सर्वप्रथम सावित्री शुक्ला, कल्पना पाण्डेय, चंद्रलेखा पाण्डेय, भारती पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, चंद्रबाला शुक्ला, कामायनी दुबे, कल्पना उपाध्याय, मंजू तिवारी, माधुरी त्रिपाठी, स्वाति दुबे एवं गणमान्य सदस्यों ने भाग ले कर गीत, संगीत के साथ साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर देवेंद्र पाण्डेय ने कहा की सभी ब्राह्मण एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार का उत्कृष्ट आयोजन करते हुए समाज को एक जुट रखने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें :  दुनिया का एक ऐसा सीरियल किलर जिसका सिर 150 सालों से रखा है सुरक्षित, लेकिन क्यों..

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button