Featuredफ़िल्मी

पद्मश्री मनोज कुमार के जन्मदिन समारोह में फ़िल्म डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर डॉ कृष्णा चौहान हुए शामिल

मुम्बई/स्वराज टुडे:  मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार का बुधवार 24 जुलाई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर डॉ कृष्णा चौहान भी उपस्थित रहे।

IMG 20240725 WA0009 IMG 20240725 WA0008

क्रान्ति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्मो के लिए मशहूर भारत पुत्र मनोज कुमार को बड़े सिद्दत से याद किया जाता है।  उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 24 जुलाई 1937 को  मनोज कुमार जी का जन्म हुआ था।

IMG 20240725 WA0005

मनोज कुमार न सिर्फ हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं बल्कि निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज कुमार ने अपनी फ़िल्मों के जरिए लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं।

IMG 20240725 WA0007

उनके जन्मदिन के अवसर पर दीपक देसाई द्वारा लिखी किताब भारत पुत्र मनोज कुमार का कवर लांच भी किया गया। इस मौके पर कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, सुनील पाल, के के गोस्वामी, रमेश गोयल, दीपक देसाई, संजय अमान, आर राजपाल समेत बड़ी संख्या में बॉलीवुड से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के 11 नामी विश्वविद्यालय डिफाल्टर घोषित, यूजीसी ने जारी की लिस्ट

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button