Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शहीद दिवस पर माय भारत का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

    March 24, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में अत्यधिक नामांकन शुल्क पर रोक लगाने की मांग

    March 24, 2026

    चिकित्सा के क्षेत्र में कोरबा वासियों के लिए वरदान बना “शिवाय हॉस्पिटल”, इतनी बड़ी और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम एक ही छत के नीचे

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नूपुर शर्मा, टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी सूरत से गिरफ्तार, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Featured

    नूपुर शर्मा, टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी सूरत से गिरफ्तार, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments5 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    सूरत/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव के बीच सूरत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. देश के हिंदूवादी नेताओं और भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और उन्हें धमकाने का षड्यंत्र रचने वाले आरोपी मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल को सूरत क्राइम ब्रांच ने कठौर इलाके से गिरफ़्तार किया है.

    सोहेल अबूबकर मौलवी पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा, भाजपा विधायक टी.राजा सिंह, हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को जान मारने का षडयंत्र रच रहा था. पेशे से मौलवी के मोबाइल फोन के चैट से कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं.

    उपदेश राणा को मारने के लिए 1 करोड़ की सुपारी

    गिरफ़्तार आरोपी सोहेल अबूबकर पाकिस्तान और नेपाल सहित कई देशों में रहने वाले कट्टरपंथियों के साथ संपर्क में था. पुलिस को उसके मोबाइल फोन से हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए 1 करोड़ की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार मंगाने के चैट भी मिले हैं. उपदेश राणा को पाकिस्तान और नेपाल सहित अन्य देशों के कट्टरपंथी व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर कमलेश तिवारी की तरह मारने की धमकी दी थी.

    शारीरिक रूप से तगड़े और मानसिक रूप से कट्टरपंथी अबूबकर टीमोल की उम्र तो महज 27 साल ही है लेकिन यह पिछले कुछ समय से अपनी कट्टरपंथी सोच के चलते न सिर्फ सूरत में रहने वाले सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगा रहा था बल्कि इस काम को पूरा करने के लिए वह एक करोड़ रुपए भी दे रहा था. भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा,भाजपा विधायक टी.राजा सिंह और को भी मारने और धमकाने का भी षड्यंत्र रचा था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    कमिश्नर का बयान

    सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा, ”सूरत सिटी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक शख्स की हरकत देश विरोधी है और इसलिए उस पर नजर रखी जा रही है. उसे सूरत के चौक बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया. वह पाकिस्तान और नेपाल के लोगों से चैट कर रहा था. उसकी योजना सबसे पहले हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को निशाना बनाने की थी.’

    धागा बनाने वाली कंपनी में काम करता है आरोपी

    सूरत क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया अबूबकर टीमोल सूरत ग्रामीण के कामरेज तहसील अंतर्गत आने वाले कठौर गांव का रहने वाला है. आरोपी तो एक धागा बनाने वाली कंपनी में काम करता है और अपने घर पर ही मुस्लिम बच्चों को धार्मिक ज्ञान भी देता है इसलिए उसे मौलवी भी कहते हैं. सूरत क्राइम ब्रांच को इसकी कट्टरपंथी मानसिकता को लेकर कुछ दिन पहले भनक लगी थी.

    मोहम्मद सोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर पिछले डेढ़ साल से पाकिस्तान के डोंगर और नेपाल के सेहनाज के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क में था. इन तीनों की बातचीत में कहा जाता था कि भारत में नबी की गुस्ताखी में दखल दिया जाता है जिनको सीधा करने की जरूरत है.

    ऐसे आया गिरफ्त में

    सूरत क्राइम ब्रांच को पता चला था कि मौलवी अंतर्राष्ट्रीय कई देशों के लोगों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पोस्ट कर रहा है और हिंदूवादी एवं भाजपा के नेताओं को धमकाने और उन्हें करने के लिए षड्यंत्र रच रहा है .

    यह भी पढ़ें :  Marhura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    इसी जानकारी के आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच इसकी खोज में थी. सूरत क्राइम ब्रांच को इससे संबंधित जानकारी मिली थी कि वह सूरत शहर के एक इलाके में आया हुआ है. सूरत क्राइम ब्रांच के लोग इसे हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच ऑफिस ले गए थे और इसके मोबाइल को जब्त कर इसे प्राथमिक पूछताछ शुरू की. प्राथमिक पूछताछ में इसके मोबाइल से क्राइम ब्रांच को जो जानकारी हाथ लगी उससे क्राइम ब्रांच भी एक बार हैरान रह गई.पाकिस्तान, नेपाल वियतनाम सहित कई देशों के लोगों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा मौलवी धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहा था.

    यह न केवल अपनी धार्मिक कट्टरपंथी सोच को दिखा रहा था बल्कि हिंदूवादी और बीजेपी नेताओं को मारने की साजिश भी रच रहा था. सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए इसने एक करोड़ रुपए का ऑफर भी ग्रुप पर रखा था और पाकिस्तान के ग्रुप में वहां से हथियार मंगाने के लिए भी दबाव बना रहा था. चैट पर बात करने वाले लोग जल्द से जल्द उसे हथियार मुहैया करवाने का आश्वासन दे रहे थे.

    उपदेश राणा ने सूरत पुलिस को दिया धन्यवाद

    इस मामले पर उपदेश राणा का भी बयान सामने आया है. उपदेश राणा ने कहा, ‘गिरफ्तार आरोपी ने एक करोड़ रुपए की सुपारी देने की बात स्वीकारी है, जिस षड्यंत्र को गुजरात पुलिस सूरत पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है. इसमें और परत खोलने की पूरी संभावना है. अभी 1 महीने पहले मेरी गोडादरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है और मुझे आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इसी से इस मामले में करीबन 25 से 30 एफआईआर दर्ज है. सूरत पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया और ऐसे लोगों पर लगाम लगाई है. इनका पूरा ग्रुप जहां है उनको बाहर निकला जाए. पूरी हकीकत आए, मैं इनको आतंकी कहूंगा जिनकी जगह सिर्फ जेल है.’

    यह भी पढ़ें :  Korba: तरुण हत्याकांड से देश भर के हिंदुओं में आक्रोश, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाली मशाल यात्रा, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    यह भी पढ़ें: एयर इंडिया ने अपनी बैगेज पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अब केबिन में ले जा सकेंगे सिर्फ इतना सामान

    यह भी पढ़ें: पासपोर्ट बनवाना अब हुआ आसान, बगैर कोई दस्तावेज के हो जाएगा काम, बस अपनाएं ये तरीका

    यह भी पढ़ें: ‘पत्नी से अप्राकृतिक संबंध क्राइम नहीं…’ हाई कोर्ट ने रद्द कर दी पति के खिलाफ दर्ज FIR

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शहीद दिवस पर माय भारत का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

    March 24, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में अत्यधिक नामांकन शुल्क पर रोक लगाने की मांग

    March 24, 2026

    चिकित्सा के क्षेत्र में कोरबा वासियों के लिए वरदान बना “शिवाय हॉस्पिटल”, इतनी बड़ी और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम एक ही छत के नीचे

    March 23, 2026

    Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    March 23, 2026

    राशिफल 23 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 23, 2026

    एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    March 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026646 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026586 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026485 Views
    Don't Miss

    शहीद दिवस पर माय भारत का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

    March 24, 2026

    “युवा चला, देश चला—MY Bharat के संग जिम्मेदारी का काफिला” रायपुर/स्वराज टुडे:  शहीद दिवस के…

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में अत्यधिक नामांकन शुल्क पर रोक लगाने की मांग

    March 24, 2026

    चिकित्सा के क्षेत्र में कोरबा वासियों के लिए वरदान बना “शिवाय हॉस्पिटल”, इतनी बड़ी और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम एक ही छत के नीचे

    March 23, 2026

    Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    March 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.