दुनिया का सबसे लकी दूल्हा, एक साथ 4 दुल्हनों के साथ लिए फेरे, पढ़िए पूरी ख़बर

- Advertisement -

भारत में इन दिनों शादियों का सीजन शुरू है। हर दिन देशभर में सैकड़ों शादियां हो रही हैं। आपने ज्यादातर यही देखा होगा कि एक लड़के की शादी एक लड़की से होती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के की चार-चार लड़कियों से शादी हो रही है। इस वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि शादी की स्टेज पर दूल्हा खड़ा हुआ है। इस दौरान उसके पास चार-चार दुल्हनें खड़ी हैं। चारों दुल्हनों ने अपने हाथों में जयमाला लिया हुआ है। इसके बाद चारों दुल्हनें एक-एक करके दूल्हे पर जयमाला डालने लगती हैं। सबसे पहले उसके पास खड़ी दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालती है। इसके बाद दूसरी, तीसरी और फिर सबसे अंत में चौथी दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालती है। देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/C5H5PVtPcxg/?igsh=MWx6OHljdHl1MHo3MQ==

वीडियो में इसके बाद देख सकते हैं कि जैसे ही चारों लड़कियां जयमाला डाल देती हैं। इसके बाद नीचे बैठकर चारों लड़कियां उसका पैर छूती हैं। इस दौरान दूल्हा काफी खुश नजर आ रहा है। चार-चार लड़कियों से शादी होने पर दूल्हा इतना अधिक खुश होता है कि वहीं स्टेज पर ही नाचना शुरू कर देता है। वह अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर वहीं पर भांगड़ा करने लगता है। ये वीडियो कहाँ की है ,ये तो स्पष्ट नहीं है, लोग वीडियो देखकर बहुत हैरान हैं और कह रहे हैं कि लगता है कि लड़के का यूपीएससी क्लियर हुआ है। वीडियो को actorbrajesh07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। किसी यूजर ने कहा कि ये सच नही हो सकता। ये पब्लिसिटी स्टंट के सिवा कुछ भी नहीं ।

यह भी पढ़ें :  जिम की आड़ में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का खेल, चार सेंटर सील, तीन सगे भाई और जीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: PhysicsWallah की क्लास में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, संचालक ने दी ये सफाई

यह भी पढ़ें: किस आधार पर तय होता है नया जन्म, जानिए क्या कहता है विष्णु पुराण

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पानी के बाद अब रेलवे ने बदला वेटिंग टिकट का नियम

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -