जिस महिला को उसका पति नहीं रखता, इज्जत नहीं करता उसकी कोई भी इज्जत नहीं करता…ये कहकर महिला ने लगा ली फाँसी

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
गुना/स्वराज टुडे: ‘मेरा पति मुझे लेने के लिए नहीं आता है, मेरी इज्जत नहीं करता है, गांव के लोग गंदी निगाह से देखते हैं। सास और ससुर भी परेशान करते हैं। यह कहते हुए एक महिला ने वीडियो बनाया और फांसी के फंदे से झूलकर अपना जीवन खत्म कर लिया। मामला मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार शाम यह आत्मघाती कदम उठाया गया।

पांच साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, गुंजारी गांव में रहने वाली 25 वर्षीय महिला मालतीबाई अहिरवार की शादी पांच साल पहले नसीरपुर गांव के विनोद पुत्र जगवीर सिंह से हुई थी। लेकिन पिछले चार साल से वह अपने मायके में रह रही थी। मौत से पहले उसने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

मृतिका के पिता जमनालाल मजदूरी के लिए ब्यावरा गए थे। मां खेत पर थी। जब वह वापस लौटी तो बेटी को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। रात नौ बजे उसने पुलिस को इसकी जानकरी दी। जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार साल से मायके में थी महिला

मालती के पिता जमनालाल ने बताया उनकी शादी के बाद से पति उसे लेने नहीं आ रहा था। महिला बाल विकास विभाग सहित न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। कई पंचनामा भी बनवाए। सरपंच ने भी जमाई के लिए लिखकर दे दिया था कि मालती के नाम रकम, जमीन कर दो और उसे ले जाओ। इसके बावजूद भी विनोद उसे लेने नहीं आया।

यह भी पढ़ें :  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिलेवासियों को दी नववर्ष की बधाई

सभी बहुत गंदी निगाह से देखते हैं

आत्महत्या से पहले मालती ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें कहा ‘जिस महिला को उसका पति नहीं रखता, इज्जत नहीं करता उसकी कोई भी इज्जत नहीं करता। सभी बहुत गंदी निगाह से देखते हैं। दुनिया वाले, घर वाले उस महिला को इतनी बदकिरदार बना देते हैं कि वह खुदकुशी को मजबूर हो जाती है। आज मैं आत्महत्या कर रही हूं, इसका कारण सिर्फ मेरा पति है।’

ससुराल वालों ने भी अच्छा नहीं किया

महिला ने आगे कहा ‘मेरा पति मुझे रखता तो मायके वाले, ससुराल वालों की निगाह में इज्जत होती। पति ने दहेज के लिए परेशान किया। मेरे पति ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। मेरा पति इज्जत, मान-सम्मान देता तो घरवाले, दुनिया वाले भी देते। ससुराल वालों ने भी अच्छा नहीं किया।’

शादी कर बर्बाद कर दी जिंदगी

‘मेरे पति ने मेरे से शादी कर मेरी जिंदगी बर्बाद की। मारपीट करता था, अच्छा व्यवहार नहीं किया। ससुर ने गाली दी, दरवाजे पर खड़े हो जाते थे, खाना बनाते समय घर आ जाते थे। सास ने घर में ताला लगा दिया। दहेज में चेन, ताबीज मांगा। पति गाड़ी मांगता था।’

थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि महिला, पति से करीब चार साल से अलग रह रही थी। भरण-पोषण के लिए न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। शव का पीएम कराया है। तहसीलदार आगे की कार्रवाई करेंगे। मर्ग की जांच एसडीओपी करेंगे।

यह भी पढ़ें: नूतन राजवाड़े के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त, पेट्रोल पंप का आंशिक हिस्सा शासकीय भूमि पर निर्मित

यह भी पढ़ें :  फ़िल्म समीक्षा: "लव करूँ या शादी, दिल को छू लेती है यह प्रेम कहानी

यह भी पढ़ें: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से 7 महीने तक दुष्कर्म, दो कोचिंग टीचर गिरफ्तार- पीड़िता बोली; अपना केस खुद लड़ूंगी

यह भी पढ़ें: जिन मर्दों ने दिया ट्रंप को वोट उनकी पत्नियों और अविवाहित युवतियों ने कर दिया बड़ा ऐलान….US में सड़कों पर उतरीं ये महिलाएं

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -