Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जादूगर अजूबा के शो में उमड़ने लगा जादू प्रेमियों का जनसैलाब
    Featured

    जादूगर अजूबा के शो में उमड़ने लगा जादू प्रेमियों का जनसैलाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के बुधवारी बाजार के पास जैन मंदिर परिसर भवन में चल रहे सुपर स्टार जादूगर सम्राट अजूबा के शो में जादू कला प्रेमियो का जनसैलाव उमड़ने लगा है और इस मनोरंजक शो का जिक्र शहर से लेकर गॉव तक मे सुना जा रहा है। जादूगर सम्राट अजूबा के द्वारा दिखाए जा रहे हैरतअंगेज कारनामों का जिक्र हर उस व्यक्ति के सिर चढ़कर बोल रहा है जो इस शो को देखकर बाहर निकलता है।शो में किसी को खाली हाथ रूपयों की बरसात का दृश्य चकित करता है तो किसी को लड़की को दो भाग मे काट देना . इसी तरह किसी को लडकी को पलक झपकते लड़का बनते देखना हैरत से भर देता है । अंडर वाटर डेथ चैलेंज मैजिक तो जैसे छा ही गया है जिसकी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं.अनेक नये नये करतबो से सजा धजा इन्द्रजाल शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बन चुका है और प्रतिदिन शहर का कोई न कोई वीआईपी भी शो में पहुॅच रहे हैं।

    IMG 20240218 WA0002

    जादू महल का भव्य रुप ले चुके जैन मंदिर परिसर भवन में जादूगर सम्राट अजूबा द्वारा दिखाए जाने वाले सभी जन संदेश भरे रोचक रोमांचक करतब आपको तनावों व हकीकत की दुनिया से परे आनंद के एक नए संसार में ले जाते हैं। अपने करतबों के बीच सम्राट अजूबा आपके ईर्द गिर्द आनंद और कल्पना का ऐसा जाल बुनते हैं, जिससे जीवन के सारे तनाव दूर हो जाते है और आप कल्पना के एक नए लोक में विचरण करने लगते हैं। लोगों को वास्तविकता से जादू के अनोखे तिलस्मी संसार में भ्रमण पर ले जाने वाले जादूगर सम्राट अजूबा के अनुसार वे जो जादू लोगों को दिखाते हैं उसमे परलौकिक कुछ भी नहीं होता और उसके द्वारा स्टेज पर दिखाए जाने वाले सभी कार्यक्रम विज्ञान और कला के अनूठे मेल का परिणाम होते हैं। जादूगर अजूबा के अनुसार जादू वास्तविकता में दृष्टि भ्रम, विज्ञान के नियमों, कला और कुछ हद तक सम्मोहन का मिला-जुला स्वरुप है। जादू में दर्शकों का दृष्टि भ्रम उनकी जादू कलाओं में सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है। स्टेज शो के दौरान जादूगर का वास्तविक फन इस दृष्टि भ्रम को उत्पन्न करना ही होता है,लेकिन इसमें सफलता के लिए कठिन और निरंतर अभ्यास के साथ साथ कुशल सहायकों की भी आवश्यकता होती है। इस जादू के शो में उनकी तीस से ज्यादा साथियों की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

    यह भी पढ़ें :  सिंगरौली में विकास या विनाश ? अदानी पॉवर प्लांट पर मजदूरों की मौतों ने खड़े किए सवाल

    IMG 20240218 WA0002 1

    जादूगर अजूबा यहां रोजाना दो शो दिखा रहे है जबकि रविवार और मंगलवार को तीन शो दिखाए जाते है। शो की टिकट हॉल पर बने काउंटर पर और ऑनलाईन www.jadugarajooba.com पर उपल्ब्ध है. किसी भी फोन के ब्राउजर पर वेबसाइट सर्च कर बस ट्रेन फिल्म टिकट की तरह ही आसानी से टिकट लिया जा सकता है.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026

    Earthquake News: भीषण भूकम्प से काँप उठी इंडोनेशिया की धरती, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 4 साल पहले भी आया था जलजला

    April 2, 2026

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026778 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026632 Views
    Don't Miss

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर…

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026

    Earthquake News: भीषण भूकम्प से काँप उठी इंडोनेशिया की धरती, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 4 साल पहले भी आया था जलजला

    April 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.