जमानत पर रिहा हुआ दुष्कर्म का आरोपी, घरवालों ने मनाया जश्न, फिर आतिशबाजी करते हुए DJ लेकर पहुंच गए पीड़िता के घर, फिर जो हुआ…

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
मेरठ/स्वराज टुडे: भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित जमानत पर घर आया तो स्वजन ने आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए फायरिंग की। डीजे बजाते हुए किशोरी के घर के सामने पहुंच गए। किशोरी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी। देखते ही देखते  दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।  लाठी−डंडे और गोलियां चलीं। वहीं गोली लगने से किशोरी पक्ष का युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

जाने क्या है पूरा मामला

गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व दुकान से सामान लेने जा रही थी। इसी बीच गांव के ही युवक वसीयत खान ने उसे घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार रात वसीयत जेल से जमानत पर घर पहुंचा तो स्वजन व करीबियों ने आतिशबाजी कर हर्ष फायरिंग की। डीजे पर उल्टे-सीधे गाने बजाकर डांस किया।

पीड़िता के घर के सामने हुआ दोनों पक्षों में संघर्ष

आरोपित डांस करते हुए स्वजन व साथियों के साथ पीड़िता के घर के सामने पहुंचे। किशोरी के स्वजन ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। फायरिंग भी हुई। किशोरी के चाचा ने बताया कि गले के नीचे गोली लगने से उनका बेटा घायल हो गया। किशोरी पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचीं और घायल को अस्पताल भिजवाया। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षाें के लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

एसओ संजय द्विवेदी ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 15 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने गोली लगने को गलत बताया है। दावा किया कि पेचकस से गोली लगने जैसा निशान बनाया गया है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हादसे में कट गए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटे हौसले, अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़े 12 वीं बार, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का एक और मामला आया सामने, 76 साल से बंद पड़े गुरुद्वारे को फिर से खोलने के विरोध में उतरा पूरा मुस्लिम समुदाय, कह दी ये बड़ी बात..

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
836SubscribersSubscribe

अखिलेश यादव के भी करीबी है बाबा साकार हरि, कभी कांस्टेबल...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से है सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि का पुराना नाता पिछले वर्ष जनवरी माह में बाबा के सत्संग...

Related News

- Advertisement -