Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख
    Featured

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260410 225309 9840
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/घरघोड़ा: सरकारें विधानसभा के एसी कमरों में नियम बनाती हैं कसमें खाती हैं और दावों की झड़ी लगा देती हैं। लेकिन राजधानी से दूर जब धरातल की हकीकत देखी जाए तो नियम केवल फाइलों में दबे और रसूखदार उन पर नाचते नजर आते हैं। घरघोड़ा ब्लॉक के नावपारा टेड़ा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश का निपटान किया जा रहा है।​एक तरफ प्रदेश सरकार का संकल्प है कि भूमिहीन परिवारों को शासकीय भूमि आवंटित कर उन्हें खेती किसानी से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। लेकिन विडंबना देखिए जिन गरीब कंधों को सरकार सहारा दे रही है उन्हीं की आवंटित कृषि भूमि पर अब उद्योगों के रसूखदारों और लिफ्टरों की गिद्ध जैसी नजर पड़ चुकी है। जिस जमीन पर धान की फसल लहलहानी चाहिए थी वहाँ अब जहरीली राख का ढेर लग रहा है।

    ​मंत्री का मॉडल एस ओ पी हुआ फेल

    अभी हाल ही के विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देते हुए सीना ठोककर कहा था किसरकार जल्द ही मॉडल एसओपी के तहत ही फ्लाई ऐश का निपटान करने जा रहा है किंतु यह केवल कानों को सुनने तक सीमित रही आँखों को देखने के लिए नही। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वन भूमि और कृषि भूमि पर राख डालना सख्त मना है। लेकिन घरघोड़ा की तस्वीरें मंत्री जी के दावों को मुँह चिढ़ा रही हैं। क्या प्रशासन मंत्री के निर्देशों को रद्दी का टुकड़ा समझता है।

    यह भी पढ़ें :  MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    ​अजब तहसीलदार गजब पटवारी सिस्टम की शतरंज
    ​इस पूरे मामले में स्थानीय राजस्व अमले की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। ​नायब तहसीलदार का तर्क: घरघोड़ा नायब तहसीलदार का कहना है कि खसरा नंबर 311/4 पर पर्यावरण स्वीकृति के बाद काम हो रहा है। सवाल यह है कि क्या पर्यावरण विभाग ने कृषि भूमि को बंजर बनाने का लाइसेंस दे दिया है।
    ​

    पटवारी का बेचारा अंदाज पटवारी लोकेश पैकरा ने तो और भी कमाल की बात कही। उन्होंने माना कि भूमि पहले से कृषि भूमि है और आसपास खेती भी हो रही है लेकिन जांच प्रतिवेदन में ऐसा कोई कॉलम ही नहीं था जहाँ अगल-बगल की खेती का जिक्र किया जा सके।क्या अब नियमों का पालन सिर्फ कॉलम के भरोसे होगा अगर फॉर्म में कॉलम नहीं है तो क्या आँखों देखी हकीकत को दफन कर दिया जाएगा
    ​जहरीली राख से किसका भला

    ​फ्लाई ऐश का यह अवैध निपटान न केवल मिट्टी की उर्वरता खत्म कर रहा है बल्कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों के फेफड़ों में जहर घोल रहा है। रसूखदारों की साठगांठ और अधिकारियों की तकनीकी चुप्पी ने गरीब किसानों को हाशिए पर धकेल दिया है।​अब देखना यह होगा कि विधानसभा में बड़ी बड़ी बातें करने वाले जिम्मेदार इस फ्लाई ऐश कांड पर क्या एक्शन लेते हैं या फिर रसूखदारों का मैनेजमेंट इसी तरह नियमों का मखौल उड़ाता रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Korba: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त

    यह भी पढ़ें: Lucknow: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, इस थाने के पूरे स्टाफ लाइन अटैच, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें :  Korba: न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

    यह भी पढ़ें: Assam: राहुल गांधी ने विवादित बयान देकर मचाई सनसनी, कहा- हमारी सरकार बनी तो हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालेंगे, सीएम सरमा ने किया पलटवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 10, 2026

    Korba: जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026

    Korba: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त

    April 10, 2026

    Korba: 5 लाख के चेक बाउंस मामले में न्यायालय का सख्त फैसला, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की प्रभावी पैरवी

    April 10, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026810 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026733 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026659 Views
    Don't Miss

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक हैरान कर…

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.