गौवंश को मारकर खाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
बलरामपुर/स्वराज टुडे : बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घटगांव में कुछ लोगों ने एक गौवंश को मार उसके मांस का सेवन किया। घटनास्थल पर मृत मवेशी को छोड़ दिया गया था। मौके पर एक धारदार हथियार भी था। घटना की सूचना मिलते ही बरियों पुलिस टीम ने घटना में शामिल सुदेश उर्फ मंदरू पहाड़ी कोरवा (35) को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के घटगांव से लगे जंगल में एक गौवंश को काट दिया गया था।उसके पेट में एक काटने का औजार था। देखने से पता चला कि गाय का कुछ हिस्सा नहीं था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बरियों पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में संदेही के रूप में सुदेश उर्फ मंदरू का नाम आया। उसने बताया कि 25 जुलाई को गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने घटगांव जंगल में मवेशी को काटकर मांस खाने की योजना बनाई थी। लिहाजा वे लोग मवेशी को प्लान्टेशन जंगल में लेकर गए जहां गाय को टांगी से मार दिया। फिर उसके मांस का सेवन भी किया।

उसने घटना में दो अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी है। उन दोनों की तलाश भी पुलिस कर रही है। पुलिस को संदेह है कि कुछ और लोग भी इस घटना में शामिल होंगे। आरोपितों ने पूरे मांस का बंटवारा नहीं किया था। घटनास्थल पर मृत मवेशी का कुछ हिस्सा पड़ा हुआ था।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक,अजय किस्पोट्टा, भदेश्वर पैकरा, नागेन्द्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, परमेश्वर साहू आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, मनोज लकड़ा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  बांकीमोंगरा में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही अपने पूर्व पति और दो अन्य के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की हत्या, बिहार से आई थी जॉब करने पर मिली दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें: कमला नेहरू महाविद्यालय की विवादित सहायक प्राध्यापिका और उसके पिता पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: अब सफर के दौरान टोल नहीं बनेगा बाधा ! ऑटोमेटिक कटेगा टैक्स – नितिन गडकरी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -