खिरौद्र अकेडमी: CGPSC के लिए सामान्य ज्ञान की वैकल्पिक प्रश्नोत्तर से ऐसे करें तैयारी

- Advertisement -

भूगोल

1 निम्नलिखित कथनों को पढ़िये
अ. केशकाल घाटी बस्तर के पठार की पूर्वी सीमा है।
व. छोटा नागपुर पठार का पश्चिमी भाग छत्तीसगढ़ की उत्तर पूर्व सीमा है।
स. महानदी बेसिन का आकार पंखे की तरह है।
निम्न कूट में से अपना उत्तर चुनिये
(A) अ, ब एवं स सही है
(B) अ एवं व सही है।
(C) व एवं स सही है।
(D) अ एवं स सही है।
CG_PSC Asst. Professor 2009
उत्तर-(C)
व्याख्या- केशकाल घाटी बस्तर के पठार को छत्तीसगढ़ के मैदान से अलग करती है। यह घाटी बस्तर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। छोटा नागपुर के पठार का पश्चिम भाग राज्य के उत्तर-पूर्वी सीमा को निर्धारित करती है। जबकि छत्तीसगढ़ के मैदान का निर्माण कड़प्पा शैल समूह के द्वारा पंखाकार आकृति में हुई है।

2. निम्न में से कौन सा स्थान छत्तीसगढ़ में स्थित नहीं है
(A) दुर्ग
(B) कोरवा
(C) अम्बिकापुर
(D) बालाघाट
Vyapam Transport Constable
उत्तर-(D)
व्याख्या- • दिए गए विकल्पों में से बालाघाट मध्यप्रदेश में स्थित है। अन्य सभी छत्तीसगढ़ के नगर है।

3. सामान्यतः छत्तीसगढ़ राज्य का ढाल किस दिशा की ओर
(A) पश्चिम
(B) दक्षिण
(C) उत्तर
(D) पूर्व
CG_PSC_Pre_2011
उत्तर-(D)
व्याख्या- छत्तीसगढ़ राज्य का ढाल पूर्व दिशा की ओर है।

4 सरकारी आंकड़े के हिसाब से छत्तीसगढ़ राज्य के लाख हे. भौगोलिक क्षेत्रफल में से करीब 43% क्षेत्रफल में खेती की जाती है।
(A) 95.6
(B) 135
(C) 106
(D) 233
Vyapam_ASO & BLI_II_2010
उत्तर-(B).
व्याख्या- सरकारी आंकड़े के हिसाब से छत्तीसगढ़ राज्य के 1.35 लाख हे. भौगोलिक क्षेत्रफल में से करीब 43% क्षेत्रफल में खेती की जाती है।

5. दण्डकारण्य……. के भाग में विस्तृत है
(A) आन्ध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र
(B) छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश
(C) छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा
(D) ओडिशा एवं झारखण्ड
Vyapam_ASO & BLI_I_2012
उत्तर-(C)
व्याख्या- दण्डकारण्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्य शाfwfdमिल है।

6. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध केशकाल घाटी में कितने मोड़ हैं
(A) 24
(B) 12
(C) 40
(D) 27
उत्तर- (B)
व्याख्या- बस्तर के प्रसिद्ध केशकाल घाटी में 12 मोड़ हैं।

7. छत्तीसगढ़ की किस दिशा में छोटा नागपुर पठार स्थित है
(A) उत्तर-पश्चिम
(B) उत्तर-पूर्व
(C) दक्षिण-पश्चिम
(D) दक्षिण-पूर्व
उत्तर- (B)
CG_PSC_Mining Inspector 2010
व्याख्या – छत्तीसगढ़ की उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा नागपुर पठार स्थित है।

8. छत्तीसगढ़ का मैदान (महानदी बेसिन) निम्नलिखित में से किस चट्टान से बना है
(A) कड़प्पा
(B) गोंडवाना
(C) आर्कियन
(D) थारवाड
CG_PSC_Asst. Geologist_2011
उत्तर- (A)
व्याख्या- राज्य में कड़प्पा शैल समूह का विस्तार पंखाकार आकृति में छत्तीसगढ़ के मैदान में पाया जाता है। इस शैल समूह में मुख्य रूप से चुना पत्थर की प्राप्ति होती है।

9. छत्तीसगढ़ का नागलोक किसे कहा जाता है
(A) तपकरा
(B) चांपा
(C) सारंगढ़
(D) अबूझमाड़
Vyapam_Sub Inspector_Mains_2006
उत्तर- (A)
व्याख्या- जशपुर जिले के तपकरा को छत्तीसगढ़ का नागलोक कहा जाता है।

10 छत्तीसगढ़ के विशाल मैदान की आकृति कैसी है
(A) त्रिभुजाकार
(B) गोलाकार
(C) पंखाकार)
(D) लंबाकार
उत्तर-(C)
व्याख्या – छत्तीसगढ़ के विशाल मैदान की आकृति पंखाकार है जिसका निर्माण मुख्यतः कड़प्पा शैल समूह द्वारा किया गया है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
927SubscribersSubscribe

हाथी ने पहाड़ी कोरवा महिला को कुचलकर मारा, दो मवेशियों को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा को कुचल कर मौत के घाट...

Related News

- Advertisement -