Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खबर प्रकाशित करने से नाराज कमला नेहरू महाविद्यालय का सहायक प्राध्यापक पत्रकार को दे रहा धमकी, SP से की गई शिकायत
    Featured

    खबर प्रकाशित करने से नाराज कमला नेहरू महाविद्यालय का सहायक प्राध्यापक पत्रकार को दे रहा धमकी, SP से की गई शिकायत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 13, 2024Updated:July 13, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  10 नवंबर 2022 को वेब न्यूज़ पोर्टल स्वराज टुडे में कमला नेहरू महाविद्यालय के एक सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी और एक सहायक प्राध्यापिका के निलंबन को लेकर खबर प्रकाशित की गयी थी । इससे नाराज अभिषेक तिवारी ने पत्रकार दीपक साहू से रंजिश रखना शुरू कर दिया ।

    पीड़ित पत्रकार के बताए अनुसार जहां भी उसका सामना अभिषेक तिवारी से होता था ,वो अश्लील गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देता था। इससे परेशान पत्रकार ने 7/11/2022 को  तत्कालीन सिटी कोतवाली प्रभारी से लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी । जिस पर थाना प्रभारी द्वारा परेशान ना करने की उन्हें चेतावनी दी गयी थी, लेकिन उनके ट्रांसफर होते ही अभिषेक तिवारी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। कहीं भी आमना सामना होने पर अश्लील गालियां देते हुए देख लेने की धमकी देने लगा ।

    पीड़ित पत्रकार दीपक साहू ने कहा कि विगत 10 जुलाई को दोपहर लगभग साढ़े 4 बजे धर्म अस्पताल के सामने जब वो सड़क पार करने के लिए खड़े थे तो अभिषेक तिवारी अपनी दुपहिया से विपरीत दिशा से आया और माँ बहन की गाली देते हुए निकल गया । लिहाजा उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक और सिटी कोतवाली प्रभारी से की । दीपक साहू ने ये भी कहा कि कमला नेहरू महाविद्यालय प्रबंधन का शह मिलने के कारण सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी दिन ब दिन आक्रामक होता जा रहा है । उन्हें भय है कि वो कभी भी उन पर हमला कर सकता है ।

    जानें क्या है रंजिश की वजह

    कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के बीएड संकाय में पदस्थ विवादित सहायक प्राध्यापिका और कंप्यूटर के सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी के बीच प्रेम संबंधों की चर्चा दो-तीन साल पहले से कॉलेज परिसर में चल रही थी । मार्च 2022 में बीएड के विद्यार्थियों ने भी दोनों को साइंस लैब में संदिग्ध परिस्थितियों में देखे जाने संबंधी शिकायत पत्र विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी प्राचार्य के नाम दी थी । लेकिन उन दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । लिहाजा दोनों बेफिक्र होकर अपने रिश्तों को ऊंची उड़ान देने लगे । लेकिन कहा जाता है कि अति का अंत तो एक दिन होना ही है ।

    यह भी पढ़ें :  डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    5 नवंबर 2022 की दोपहर सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी की पत्नी अचानक अपने पिता के साथ कॉलेज पहुंची और सीधे साइंस लैब पहुंच गई। वहां दोनों सहायक प्राध्यापको को संदिग्थ परिस्थितियों में देखकर पत्नी ने आपा खो दिया और सहायक प्राध्यापिका को जमकर खरी खोटी सुनाई । इसके बाद अपने पति को खींचते हुए घर ले आयी। इस मामले को तूल पकड़ता देख महाविद्यालय प्रबंधन ने दोनों सहायक प्राध्यापकों को कदाचरण के आरोप में निलंबित कर दिया । आदेश की कॉपी आप भी देखें:

    IMG 20240310 WA0070 IMG 20240310 WA0069

    इसके बाद आंतरिक परिवाद समिति की बैठक में सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी ने स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र लिख कर दिया कि वो अब उस सहायक प्राध्यापिका से दूर रहेंगे, जिसके बाद दोनों का निलंबन समाप्त कर दिया गया । देखें शपथ पत्र की कॉपी:

    IMG 20240310 WA0072

    इस मामले की खबर वेब न्यूज़ पोर्टल स्वराज टुडे में प्रकाशित की गई थी जिसके बाद उक्त सहायक प्राध्यापिका ,उनका रिश्तेदार सहायक प्राध्यापक ओ.पी. साहू और सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी पत्रकार दीपक साहू से रंजिश रखने लगे ।

    वर्तमान में सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी ही लगातार परेशान कर रहा है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है । पत्रकार दीपक साहू ना केवल स्वराज टुडे न्यूज़ के संचालक हैं बल्कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं । इस मामले को संगठन ने भी गंभीरता से लिया है । प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करें ताकि एक पत्रकार निर्भीकता एवं निष्पक्षता से पत्रकारिता कर सके।

    यह भी पढ़ें :  जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

    यह भी पढ़ें: आचरणहीनता के आरोप में के.एन.कॉलेज के दो प्रोफेसर निलंबित, छात्र नेताओं ने कहा- करना चाहिए था बर्खास्त

    यह भी पढ़ें: फ्लाइट में चढ़ते ही बम की तरह फटा ‘लैपटॉप’, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बच गए 500 से ज्यादा यात्री

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026

    राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 24, 2026

    एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026689 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026598 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026492 Views
    Don't Miss

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती…

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.