कोरबा पुलिस ने विजयादशमी पर पुलिस लाइन में किया मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा, पुलिस के अधिकारी हुए शामिल

- Advertisement -

* कोरबा पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया।

* पूजा अर्चना के पश्चात्‌ हवाई फायरिंग की गई।

* जिले के सभी थाना में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा भी शस्त्र पूजा किया गया।

कोरबा/स्वराज टुडे: दिनाँक 12/10/23 को पुलिस विभाग ने परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इसके लिए पुलिस लाइन में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। पुलिस लाइन में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के निर्धारित समय पर पहुंचने के साथ ही विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। हवन व आरती के पश्चात वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में ही हवाई फायरिंग की गई। शस्त्र पूजन के संबंध में कई किवदंती प्रचारित है।

IMG 20241013 WA0049 IMG 20241013 WA0048

जानकारों की मानें तो भगवान श्रीरामचंद्र द्वारा लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया गया था। इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई थी। इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। बताया जा रहा है कि शस्त्रों के पूजा के पीछे आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है। भारत में भी वर्षो से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाए। यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है। इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए शस्त्रों की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें :  प्यार, रेप और ब्लैकमेलिंग: नागदा कांड का एक आरोपी केदारनाथ भागा, ये नहीं होता तो लंबा चलता दरिंदगी का खेल

IMG 20241013 WA0046 IMG 20241013 WA0045

पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री बेनेडिक्ट मिंज ,उप पुलिस अधीक्षक श्री आई.तिर्की , रक्षित निरीक्षक श्री अनंत राम पैंकरा, नगर कोतवाल मोती पटेल, सिविल लाइन रामपुर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा, थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी ,चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक नवीन पटेल, आरमोरर शाखा प्रभारी अंगध्वज राठौर एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20241013 WA0044 IMG 20241013 WA0039

साथ ही साथ कोरबा जिला के सभी थानों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शास्त्र पूजा विधि विधान से किया गया।

IMG 20241013 WA0043 IMG 20241013 WA0041

यह भी पढ़ें: भारत की वो 8 गुमनाम जगहें, जहां राक्षस नहीं देवता की तरह होती है रावण की पूजा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

यह भी पढ़ें: 75 किमी की स्पीड, ग्रीन सिग्नल… फिर कैसे हो गया ट्रेन हादसा? सामने आई बागमती एक्सप्रेस एक्सीडेंट की वजह

यह भी पढ़ें: Toyota Raize SUV आते ही सभी को बोलती बंद, कम बजट में ताबड़तोड़ फीचर्स और दिवाली पर धमाकेदार डिस्काउंट

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -