Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा पुलिस ने लौटाए 201 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामी बोले “विश्वास था, पुलिस ढूंढ लेगी मोबाइल”
    Featured

    कोरबा पुलिस ने लौटाए 201 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामी बोले “विश्वास था, पुलिस ढूंढ लेगी मोबाइल”

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *◼️गुम मोबाईल वापस मिलने पर खुश हुई कोरबा की जनता।

    *◼️सायबर सेल ने 201 गुम / चोरी मामाइलों को 7 अलग-अलग राज्यों से मंगाये, रिकव्हर मोबाइलों की कुल कीमत करीब 21 लाख।

    *◼️संचार मंत्रालय ने दी गुम मोबइल के ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, गुम मोबाइल पर नया सिम इंसर्ट करने पर मिलेगी लोगो को सूचना।

    कोरबा/स्वराज टुडे: साइबर सेल कोरबा की गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रिकव्हर करने की कार्यवाही नियमित जारी है। वर्ष 2021 से साइबर सेल की टीम ने अब तक लगभग 1200 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। इन रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 01 करोड़ रुपए से अधिक है।

    IMG 20240328 WA0027 IMG 20240328 WA0028

    गुम / चोरी मोबाइल रिकवर के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू बी एस चौहान के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी व उनकी टीम द्वारा विगत 2 माह में 201 गुम / चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर किया गया है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 21 लाख रुपए है जिसे सायबर सेल द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार से कोरियर के माध्यम से मंगवाये गये हैं। चोरी/गुम हुए मोबाइल के उपयोग करने वालों को साइबर सेल द्वारा कानूनी कार्यवाही की समझाइस देकर रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वीवो, रेडमी, सैमसंग, वन प्लस, रियलमी, के महंगे सेट भी है।

    IMG 20240328 WA0030 IMG 20240328 WA0029

    आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा एवं सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीना द्वारा रिकवर किए गए 201 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। मोबाइल प्राप्त करते समय मोबाइल स्वामी काफी खुश नजर आए। उन्होंने कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया और बताये कि उन्हें विश्वास था कि उनका गुम मोबाइल पुलिस जरूर ढूंढ निकालेगी। गुम / चोरी मोबाइल रिकव्हर के कार्य में सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कंवर, आरक्षक प्रशांत सिंह, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, विकेश्वर प्रताप सिंह, रवि चौबे, रितेश शर्मा, डेमन ओगरे, महिला आरक्षक रेनू टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है।

    यह भी पढ़ें :  जर्मनी में पार्ट-टाइम जॉब सर्च कर रहे हैं? भारतीय छात्रों के लिए आसान कमाई के नए रास्ते खुल गए

    IMG 20240328 WA0031

    जिले के साइबर सेल तथा थाना, चौकियों में लगातार गुम और चोरी मोबाइलों के संबंध में आवेदन प्राप्त हो रहा है, इसलिए यह बताना आवश्यक है कि भारत सरकार, संचार मंत्रालय द्वारा गुमध्चोरी मोबाइल के संबंध में CEIR पोर्टल “Central Equipment Identity Register” की सुविधा उपलब्ध करायी गई है जिस पर गुम/चोरी की सूचना ऑनलाइन दिया जा सकता है। यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा प्रमाणित है, जिसे वेबसाइट www-ceir-gov-in के माध्यम से उपयोग किया जाता है। पोर्टल पर गुम/चोरी मोबाइल की सूचना देकर मोबाइल को ब्लाक और फिर अनब्लाक किया जा सकता है, जिससे मोबाइल के डाटा सुरक्षित रहता है। साथ ही जब कभी गुम/चोरी मोबाइल पर नया सिम इंसर्ट होता है तो सूचनाकर्ता के दूसरे मोबाइल नंबर पर सूचना चली जाती है। दूसरी ओर इस ऐप में दर्ज गुम/चोरी मोबाइल की शिकायतों पर पुलिस कार्यवाही करती है।

    बता दें कि साइबर सेल द्वारा गुम/चोरी के आवेदन अब नहीं लिये जा रहे हैं अपितु थाना/चौकी तथा जनता द्वारा स्वयं इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरकर तथा दस्तावेज अपलोड कर अपने गुम / चोरी हुए मोबाईल के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज भी कर सकते है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026633 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026624 Views
    Don't Miss

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन…

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.