कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे सीएम एकनाथ शिंदे, जानें कैसे बदली उनकी तकदीर

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर फडणवीस का नाम चर्चा में था, लेकिन खुद पूर्व सीएम ने एकनाथ शिंदे का नाम लेकर सबको चौंका दिया। बहरहाल, महाराष्ट्र को एकनाथ शिंदे के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है।

जानें कितने पढ़े लिखे हैं एकनाथ शिंदे

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 11वीं क्लास तक पढ़े हैं। उनका जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ठाणे से 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। यहाँ ये समझा जा सकता है कि उस जमाने की 11वीं की पढ़ाई आज के स्नातक से कम नहीं थी।

बेटा श्रीकांत शिंदे भी सांसद

उन्होंने लता एकनाथ शिंदे से विवाह किया। दंपति का एक बेटा है जिसका नाम श्रीकांत शिंदे है। वह एक आर्थोपेडिक सर्जन हैं, जो एनसीपी के आनंद परांजपे को हराकर कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिंदे कभी मुम्बई की सड़कों पर ऑटो चलाया करते थे लेकिन तकदीर ने ऐसा पलटा खाया कि वे राजनीति के बहुत बड़ी हस्ती बन गए । उनकी शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाकर उद्धव ठाकरे सरकार का तख्ता पलट कर दिया।

1980 में थामा शिवसेना का हाथ

महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ संभाजी शिंदे बगावत से पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास पीडब्ल्यूडी विभाग था। वह शिवसेना के सदस्य के रूप में ठाणे की कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा के वर्तमान सदस्य हैं। 2019 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के गृध्यांकरं संजय पांडुरंग को 89300 वोटों के मार्जिन से हराया था। एकनाथ शिंदे ठाणे नगर निगम में दो बार पार्षद रहे और तीन साल तक स्थायी समिति के सदस्य और चार साल तक सदन के नेता रहे।

1980 के दशक में बालासाहब ठाकरे ने शिवसेना में उनकी एंट्री कराई थी। उन्हें किसान नगर का शाखा प्रमुख नियुक्त किया गया था।

हर चुनाव में बाजी मारते गए शिंदे

इसके बाद 1997 में ठाणे नगर परिषद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। 2004 में उन्होंने ठाणे विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद से ही वे लगातार विधानसभा चुनावों में बाजी मारते रहे। बहरहाल देखना होगा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनके करियर का ये नया सफर किस तरह आगे बढ़ता है।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
927SubscribersSubscribe

हाथी ने पहाड़ी कोरवा महिला को कुचलकर मारा, दो मवेशियों को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा को कुचल कर मौत के घाट...

Related News

- Advertisement -