Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ओलावृष्टि, तृफान, वर्षा आदि प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’
    Featured

    ओलावृष्टि, तृफान, वर्षा आदि प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 10, 2024Updated:March 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि तथा उससे संबंधित कार्यों का सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी में हिस्सेदारी 18.3 प्रतिशत रही। भारत की लगभग आधे से भी ज्यादा जनसंख्या कृषि पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निर्भर है। वहीं 70 प्रतिशत से भी अधिक ग्रामीण परिवार कृषि व उससे संबंधित कार्यों से ही अपना जीवनयापन करते हैं। भारत में कृषि क्षेत्र सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है।

    एक सत्य यह भी है कि कृषि वह भी क्षेत्र है जिस पर सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाओं (जैसे- सूखा, ओलावृष्टि, तूफान, अधिक वर्षा अर्थात बाढ़ इत्यादि) का प्रभाव पड़ता है। एफएओ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 22 प्रतिशत कृषि प्रभावित होती है। वहीं भारत में पिछले कुछ वर्षों का आंकलन करें तो वर्ष 2016 में 66.5 लाख हेक्टेयर कृषि फसल प्राकृतिक आपदों से प्रभावित हुई। वही 2020 में 66.5 लाख व 2021 में 50.4 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हुआ।

    यानि हम कह सकते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि क्षेत्र को काफी नुकसान होता है। किसानों की इन समस्याओं के मद्देनजर तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु ही मोदी सरकार ने 13 जनवरी 2016 को ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई)’ का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

    किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक आपदा/अनपेक्षित घटना के कारण फसल के नुकसान की भरपाई हेतु वित्तीय सहायता तथा किसानों को कृषि में नवाचार एवं आधुनिक पद्धतियों का अपनाने हेतु प्रोत्साहन करने के लिए मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चल रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को रबी व खरीफ की फसलों के

    यह भी पढ़ें :  कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    बीमा करवाने पर सरकार की ओर से मिलती है सब्सिडी 

    किसानों द्वारा खरीफ की सभी खाद्यान्न व तिलहन फसलों के बीमा हेतु प्रीमियम राशि का 2.0 प्रतिशत ही देना होता है। वहीं रबी की सभी खाद्यान्न व तिलहन फसलों के लिए हेतु 1.5 प्रतिशत तथा खरीफ व रबी की वार्षिक बागवानी/व्यावसायिक फसलों के लिए प्रीमियम राशि का 5 प्रतिशत ही किसानों द्वारा देय होता है। बीमा की बाकी

    प्रीमियम राशि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा की जाती है  वहन 

    पीएम फसल बीमा योजना में पहली बार जल भराव, फसल कटाई के बाद चक्रवात व बेमौसम बारिश के जोखिम को भी शमिल किया गया है। वहीं शीघ्र भुगतान व सही आकलन के लिए मोबाइल व सैटेलाइट टेक्नालॉजी के उपयोग पर भी जोर दिया गया है।

    क्या है प्रक्रिया

    इस योजना का फायदा लेने के लिए रबी, खरीफ व वार्षिक फसों का बीमा निर्धारित तारीख तक कराना अनिवार्य है।

    एक प्रकार से कहा जा सकता है कि फसल बोने से पहले ही पीएम फसल बीमा योजना के लिए नामांकन कराना है। सामान्यतः खरीफ फसलों के लिए बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई व रबी की फसलों के लिए 31 दिसंबर है। सर्वप्रथम अपने क्षेत्र के कृषि विभाग से संपर्क कर योजना की जानकारी लें। फिर कृषि बीमा, योजना की अधिकारिक वेबसाइट (ण्चउिइलण्हवअण्पद), एप अथवा किसान जन सेवा केंद्रों के माध्यम से करा सकते है। इसके उपरांत प्रीमियम का भुगतान तथा फसल बोने के बाद बीमा कंपनी को फसल बीमा पॉलिसी से संबंधित जानकारी दें।

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बाधाएं

    इस योजना से जहां किसानों को लाभ मिल रहा है, वहीं कुछ किसानों को जानकारी के अभाव व अन्य कारणों से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इस योजना से संबंधित समस्यों के निवारण हेतु सबसे पहले हमें सुनिश्चित करना है कि हम अपने क्षेत्र के कृषि विभाग से प्राप्त योजना की जानकारी के अनुसार ही अपना बीमा करायें।

    यह भी पढ़ें :  दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    वहीं प्राकृतिक आपदा से फसल के नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि विभाग को दें। इसके उपरांत जिला प्रशासन कृषि विभाग को एक पत्र द्वारा अपनी फसल व उसके नुकसान के बारे में बताएं। तत्पश्चात् जिला प्रशासन कृषि विभाग आपकी फसल बीमा कवर प्रदान करने की प्रक्रिया करता है। सर्वेक्षण द्वारा फसल के नुकसान की पुष्टि होने के बाद बीमे की राशि आपके खाते में आ जाती है। अलग-अलग फसलों के लिए बीमा कवर राशि भिन्न-भिन्न होती है।

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सफलता

    मार्च 2024 में पीआईबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 8 वर्षों में 56.80 करोड़ किसानों ने पीएम फसल बीमा योजना में पंजीकरण किया। इन पंजीकृत किसानों द्वारा 31,139 करोड़ रूपये प्रीमियम के रूप में दिये गये। वहीं फसल के नुकसान के बाद बीमा कवर के लिए 23.22 करोड़ों ने आवदेन किया, जिनको 1,55,977 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

    अगर किसानों के प्रधानमंत्री फसल बीमा में आवेदनों की बढ़ोत्तरी का आंकड़ा देखें तो वर्ष 2021-22 में 33.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ इस योजना में 827.3 लाख किसानों ने 456.6 लाख हेक्टेयर कृषि फसलों का पंजीकरण किया। वहीं 2022-23 में इसमें 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और किसानों के पंजीकरण का यह आंकड़ा 1166.49 लाख पहुंच गया।

    *सुदामा भारद्वाज की रिपोर्ट*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026633 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026624 Views
    Don't Miss

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन…

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.